योग दिवस पर यूपी के सभी अमृत सरोवर बनेंगे जनजागरण और स्वास्थ्य चेतना के केंद्र : केशव मौर्य
Lucknow, 16 जून . अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उत्तर प्रदेश के सभी अमृत सरोवरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन आयोजनों को केवल योगाभ्यास तक सीमित न रखते हुए जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का प्रभावी मंच बनाया जाए.
उप Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में योग ने वैश्विक स्तर पर India की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई प्रतिष्ठा दिलाई है. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक चेतना का वातावरण भी तैयार किया जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी अमृत सरोवरों पर प्रातःकालीन योग सत्र आयोजित किए जाएं और उनमें अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए.
योग कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं, ताकि आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण अधिनियमों की जानकारी मिल सके. केशव प्रसाद मौर्य ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि इस अवसर पर वीबीजी रामजी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरल और सहज भाषा में अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों तथा उसके सामाजिक महत्व की जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़े और उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके.
उप Chief Minister केशव मौर्य ने कहा कि कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवा मंडलों, महिला समूहों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं के साथ जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाए, जबकि स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय संगठनों को जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियानों से जोड़ा जाए.
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता के उत्कृष्ट मॉडल हैं.
केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं तथा प्रत्येक अमृत सरोवर पर सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जनसहभागिता आधारित आयोजन सुनिश्चित किए जाएं.
–
विकेटी/पीएम