किच्छा जमीन विवाद से राम मंदिर चंदा चोरी तक, विपक्ष पर भड़के भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा

Newspoint

Newspoint

New Delhi, 2 जुलाई . BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने किच्छा जमीन विवाद, राम मंदिर से जुड़े चंदा मामले, फैजाबाद बार एसोसिएशन की शिकायत, अरविंद केजरीवाल के आरोपों और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी.

उत्तराखंड में किच्छा जमीन विवाद पर मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा एंड कंपनी उस जमीन को हड़पना चाहते हैं, जो कीमती होती है.

Hero Image
अब इसमें मुझे नहीं लगता है कि वर्तमान Government में ये लोग उसमें सफल हो जाएंगे. लेकिन इन लोगों का एक बहुत सोची-समझी यह साजिश है कि जमीन को हड़प लिया जाए.

फैजाबाद बार एसोसिएशन द्वारा चंपत राय, अनिल राय, गोपाल राय और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर उन्होंने कहा कि शिकायत कोई भी दर्ज करा सकता है, चाहे वह कोई वकील हो या बार एसोसिएशन. इस मामले में पहले से ही एसआईटी की जांच चल रही है. First Information Report पहले ही दर्ज हो चुकी है. First Information Report में कुछ लोगों के नाम हैं और कुछ अज्ञात हैं.

सभी के खिलाफ First Information Report दर्ज हुई है. इस मामले में जांच प्रक्रिया चल रही है. ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता कि यह नई शिकायत टिक पाएगी, क्योंकि पहले से ही एक First Information Report दर्ज है. अब बार एसोसिएशन ने शिकायत फाइल की है, तो मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन अगर बार एसोसिएशन के पास कोई सामग्री या सबूत है, तो उसे Police को ही दे देना चाहिए. अगर Police उसे नहीं लेती, तब जाकर आगे का कदम उठाना चाहिए. मुझे ऐसा नहीं लगता कि यह शिकायत मेंटेनेबल होगी, लेकिन अंत में यह मजिस्ट्रेट को तय करना है.

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ड्रामा कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने अपनी नानी का हवाला देकर कहा था कि मेरी नानी कहती है कि मस्जिद तोड़ के मंदिर बनाना, वैसे मंदिर में कौन जाएगा? और अब आज की तारीख में ये फुर्सत में हैं अरविंद केजरीवाल, कोई काम नहीं है. दिल्ली के लोगों ने इन्हें छुट्टी दे दी. पंजाब भी अब जो है सो इनको वहां से छुट्टी देने के प्रयास में है. अब आज की तारीख में इनके पास कुछ रह नहीं गया है. अनाप-शनाप बकना और मंदिर एक बहाना है.