फीफा विश्व कप: स्पेन और पुर्तगाल की नजर नॉकआउट दौर में दमदार शुरुआत पर
New Delhi, 2 जुलाई . फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में Friday को स्पेन और पुर्तगाल का मुकाबला है. स्पेन का मुकाबला ऑस्ट्रिया से, जबकि पुर्तगाल का क्रोएशिया से होना है. दुनियाभर के फुटबॉल फैंस की नजर इन दोनों मैचों पर है.
स्पेन की टीम 2010 में विश्व कप जीतने के बाद पहली बार नॉकआउट चरण में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.
स्पेन के लिए अच्छी खबर यह है कि युवा स्टार लामिन यामल पूरी तरह फिट हैं और पूरे मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं. येरेमी पिनो और विक्टर मुनोज भी चोट से उबर चुके हैं.
Next Story