यूपीआई चार्ज पर राजद विधायक बोले-जनता की जेब खाली करना चाहती है एनडीए सरकार
Patna, 16 सितंबर . यूपीआई चार्ज पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने एनडीए Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र Government लगातार जनता की जेब खाली करने और देश को कंगाल बनाने का काम कर रही है.
भाई वीरेंद्र ने से बात करते हुए कहा, “ये एनडीए की Government जनता के मेहनत की कमाई को लूटना चाहती है. देश में महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी है, अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है और Government नए-नए तरीके से जनता पर बोझ डाल रही है.”
उन्होंने जेन जी और युवाओं से अपील करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि आप दल-भेद छोड़कर सड़क पर आएं. किसी नेता पर भरोसा मत कीजिए, देश को बचाना आपका कर्तव्य है. देश का भविष्य आप हैं. जब जेन जी और नौजवान सड़क पर आएंगे, तभी देश की तस्वीर बदलेगी.”
यूसीसी विवाद पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि एनडीए Government महंगाई, बेरोजगारी और अपराध को नियंत्रित करने में विफल रही है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी की बात कर रही है. उन्होंने कहा, “यूसीसी की बात इसलिए हो रही है क्योंकि Government फेल हो गई है.
उन्होंने कहा कि देश में हालात खराब हैं और इससे ध्यान हटाने के लिए गृह मंत्री भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी लागू करने की बात कर रहे हैं, जिसका वह विरोध करते हैं. उन्होंने कहा, “मैं जेन जी से कहूंगा कि वे ज्यादातर नेताओं पर भरोसा न करें, सड़कों पर उतरें, हम उनके साथ हैं.”
उन्होंने पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार को लेकर कहा, “नीतीश कुमार समाजवादी बैकग्राउंड से हैं और उन्होंने कहा था कि बिहार में यूसीसी लागू नहीं होने देंगे, इसलिए हम उनसे मांग करते हैं कि वे हमारे साथ महागठबंधन में शामिल हों.
बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने बिहार आ रही Union Minister शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली कमेटी पर भी भाई वीरेंद्र ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “Union Minister और टीमें आती रहती हैं लेकिन शिवराज सिंह चौहान जब आपदा और बाढ़ का जायजा लेने आ रहे हैं, तो पहले बताएं कि कितना पैसा ला रहे हैं. क्या बिहार को कोई विशेष पैकेज दिया जा रहा है.”
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों के लिए 7,000 रुपये से कुछ नहीं होगा.
–
पीआईएम/पीएम