राजद अपनी आखिरी सांस ले रहा, लालू यादव को पार्टी भंग कर देना चाहिए: शाहनवाज हुसैन
Patna, 8 अगस्त . भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने Saturday को बिहार की राजनीति समेत कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में कथित अंदरूनी कलह, युवाओं के साथ Prime Minister Narendra Modi के संवाद, बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव के आरोप, ई20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी की आलोचना, Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और बिहार की राजनीति पर प्रशांत किशोर की टिप्पणियों पर अपनी बेबाक राय रखी.
राजद में अंदरूनी कलह को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी की स्थिति अब बेहद खराब हो गई है और लालू प्रसाद यादव को पार्टी भंग करने पर विचार करना चाहिए. राजद के नेता और कार्यकर्ता आपस में ही गाली-गलौज, आरोप-प्रत्यारोप और एक-दूसरे पर शक कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल अब अपनी आखिरी सांस ले रहा है. शाहनवाज हुसैन ने एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण के कमजोर होने का भी दावा किया. उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव में पार्टी के वोटों के दूसरी तरफ जाने का असर दिखाई दिया और राजद की स्थिति कमजोर हुई है.
भाजपा नेता ने दावा किया कि राजद अब मुख्य रूप से Patna स्थित वीरचंद पटेल मार्ग के पार्टी कार्यालय और लालू प्रसाद यादव के आवास तक सीमित रह गया है. गांव-गांव में पार्टी के कार्यकर्ता राजद छोड़ रहे हैं.
तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनका मन भी बिहार में नहीं लगता. बिहार का मौसम भी अभी उतना अच्छा नहीं है, लेकिन Government राज्य को यूरोप से बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है. सम्राट चौधरी पांच साल में बिहार को यूरोप जैसा बनाने का काम करेंगे.
Prime Minister Narendra Modi के युवाओं के साथ संवाद को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि Prime Minister मोदी लगातार युवाओं से बेहतर तरीके से संवाद कर रहे हैं.
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव के आरोपों पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की हत्या होती है तो Government उस मामले में कार्रवाई करती है. Government कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और किसी भी घटना के बाद कार्रवाई की जाती है.
Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर भी शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और Jharkhand मुक्ति मोर्चा की Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Jharkhand में हो रहा विरोध प्रदर्शन राज्य की कांग्रेस और जेएमएम Government के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को प्रयागराज के छात्रों की चिंता हो रही है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच वे नहीं पहुंचे और Jharkhand में भी नहीं जा रहे हैं.
ई20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी की आलोचना पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इथेनॉल की पेट्रोल में मिक्सिंग केवल India में नहीं हो रही है, बल्कि दुनिया के कई देशों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने अमेरिका और ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी इथेनॉल ब्लेंडिंग की जाती है. राहुल गांधी के पास अब कोई ठोस Political मुद्दा नहीं बचा है.
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की भूमिका और उनकी टिप्पणियों पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर उन्हें बांकीपुर से विधायक के तौर पर जीत मिली है तो उन्हें बधाई दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अब प्रशांत किशोर के पास जनता के लिए काम करने का अवसर है और उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान विकास पर ध्यान देना चाहिए.
–