Donald Trump At France : …तो इजरायल तबाह हो गया होता, ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ

Newspoint

नई दिल्ली। फ्रांस में आयोजित जी-7 समिट से इतर एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान डील, लेबनान, हिजबुल्लाह, इजरायल और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुखर होते हुए कहा कि अमेरिका की वजह से ही इजरायल है। मेरे बिना इजराइल नहीं होता क्योंकि कोई और राष्ट्रपति वह करने को तैयार नहीं था जो मैंने किया। उन्होंने कहा कि बीबी (इजरालय के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू) के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन अब बीबी को लेबनान के मामले में ज्यादा जिम्मेदार होना होगा। ट्रंप ने कहा कि इजरायल ने लेबनान और हिजुबल्लाह के साथ जिस तरह से निपटा है, उससे मैं खुश नहीं हूं। उन्हें यह काम तेजी से करना चाहिए था। यह मामला बस खिंचता ही जा रहा है और जब ऐसा होता है, तो इसका बुरा असर उस बड़ी डील पर पड़ता है, जो ईरान के साथ हुई।

ट्रंप ने आगे कहा, तो, जब आप मुझसे बीबी के बारे में पूछते हैं, तो मैं कहूंगा कि हमारा रिश्ता अविश्वसनीय रहा है लेकिन अगर मैं इसमें (ईरान युद्ध में) शामिल नहीं होता तो इजरायल बहुत पहले ही तबाह हो गया होता। ईरान के साथ हुई हालिया डील पर ट्रंप ने कहा कि यह डील परमाणु हथियार बनने से रोकने वाली एक दीवार है। जबकि बराक ओबामा के समय की डील परमाणु हथियार बनाने का रास्ता थी। मुझे अच्छी तरह याद है, बीबी वॉशिंगटन आए थे और उन्होंने मिन्नत की थी, ओबामा से गुजारिश की थी कि वो उस डील को न करें। पर ओबामा इजरायल के नहीं, बल्कि ईरान के पक्ष में थे और उन्होंने वह डील कर ली। वह डील एक बड़ी गलती थी। मैंने उस डील को खत्म कर दिया।

Newspoint

Hero Image

रूस-यूक्रेन युद्ध संबंधी सवाल पर ट्रंप बोले, रूस को समझौता कर लेना चाहिए। रूस और यूक्रेन दोनों ने ही बहुत सारे लोगों को खोया है। दोनों तरफ से मिलाकर 35,000 सैनिक मारे गए। यह हर महीने हो रहा है। और वहां जो हो रहा है, वह पागलपन है। हमारी एक मीटिंग हुई थी और मैंने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। वे बस लड़ते जा रहे हैं और सैनिक खोते जा रहे हैं। मैंने आठ युद्धों को सुलझाया है। मुझे लगा था कि इसे सुलझाना सबसे आसान होगा। दोनों नेताओं के बीच काफी मनमुटाव है, लेकिन मैं आज बाद में उनसे फिर मिल रहा हूं।

The post Donald Trump At France : …तो इजरायल तबाह हो गया होता, ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ appeared first on News Room Post.