Your EMI Could Go Up: एसबीआई ने आरबीआई से कर दी ये मांग, आपके लोन की बढ़ सकती है ईएमआई!

Newspoint

नई दिल्ली। अगस्त में थोक और खुदरा महंगाई दर में इजाफा हुआ। अब अगर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मांग के मुताबिक कदम उठाया, तो आपके लोन की ईएमआई भी बढ़ सकती है। एसबीआई रिसर्च की ताजा रिपोर्ट में आरबीआई से कहा गया है कि वो अपनी अगली दो मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट बढ़ाने का फैसला करे।

आरबीआई ने चार बार से रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बनाए रखा है। अगस्त में एमपीसी की बैठक में भी रेपो रेट में कोई कमी न करने का फैसला हुआ था। इसके बावजूद महंगाई में इजाफा हुआ है। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की लगातार बढ़ रही कीमत, वैश्विक माहौल से लग रहे झटकों और महंगाई से होने वाले जोखिम के कारण ब्याज दर में बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 फीसदी हो गई है। जो 8 महीने में सबसे ज्यादा है। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 4.45 फीसदी थी। वहीं, अगस्त में थोक महंगाई की दर बढ़कर 9.92 फीसदी हुई है।

Newspoint

Hero Image

आरबीआई की अगली एमपीसी बैठक 5 से 7 अक्टूबर और फिर दिसंबर में होनी है। एसबीआई रिसर्च ने इसमें रेपो रेट बढ़ाने की मांग की है। एसबीआई का कहना है कि और ज्यादा चीजों पर महंगाई का असर देखने को मिल सकता है। अगर एसबीआई की मांग और बढ़ती महंगाई पर नजर रख आरबीआई रेपो रेट में 25-25 बेसिस प्वॉइंट बढ़ोतरी करता है, तो आपके लिए लोन की ईएमआई में इजाफा भी तय है। वहीं, रेपो रेट बढ़ने पर एफडी कराने वालों को फायदा होगा। उनको एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। यूक्रेन-रूस युद्ध की शुरुआत के बाद महंगाई बढ़ने पर आरबीआई ने रेपो रेट को 6 फीसदी तक कर दिया था। बीते करीब एक साल में आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट को धीरे-धीरे घटाया गया। महंगाई की बात करें, तो वित्त मंत्रालय और आरबीआई ने इसकी अधिकतम सीमा 6 फीसदी तक रखी है।

The post Your EMI Could Go Up: एसबीआई ने आरबीआई से कर दी ये मांग, आपके लोन की बढ़ सकती है ईएमआई! appeared first on News Room Post.