Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपी जांच रिपोर्ट
इंटरनेट डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में गठित 3 सदस्यीय विशेष जांच दल एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एसआईटी ने इस मामले से जुड़ी अपनी विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि जांच की कार्यवाही अभी प्रचलित है। यानी यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है और मामले की जांच अभी आगे भी जारी रहेगी। खबरों की माने तो अयोध्या प्रकरण को लेकर एसआईटी ने पिछले दिनों कई स्तरों पर जांच, पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल की थी। अब प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद इस संवेदनशील मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
15 जून को शुरू की थी जांच
pc- aaj tak
Next Story