Hair Care Tips: एलोवेरा-गुड़हल का तेल है बालों के लिए बहुत ही लाभकारी, दूर हो जाएंगी ये परेशानियां
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में तनाव, प्रदूषण, खराब खानपान जैसी बहुत सी बातों का बालों पर भी विपरित प्रभाव पड़ता है। लोगों को बाल झड़ने की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एलोवेरा और गुड़हल के तेल बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बोलों के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।
इन दोनों चीजों से बना तेल बालों का झड़ना बहुत हद तक कम कर सकता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को सही पोषण देकर उन्हें बढ़ने में उपयोगी है। आप 200-250 ग्राम नारियल तेल, 5-6 गुड़हल के फूल और 1 मीडियम साइज एलोवेरा के टुकड़े से ये तेल बना सकते हैं।
इस तेल का सप्ताह में दो बार शैंपू करने से पहले उपयोग करें। शैंपू से एक दिन पहले यानी रात को तेल लगाकर सिर की हल्के हाथ से मालिश आपको करना होगा। इसके बाद अगली सुबह हेयर वॉश आप कर लें। ये तेल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
PC:thestatesman