CBSE Board 12th Result 2026 Live Updates: क्या आज जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानें कहां मिलेगी मार्कशीट
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 13 मई यानी आज सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन पिछले साल यानी 2025 में बोर्ड ने 13 मई को ही रिजल्ट जारी किया था. ऐसे में छात्रों को उम्मीद है कि इस बार भी उनके परिणाम 13 मई को ही जारी हो सकते हैं. खैर, रिजल्ट जब भी जारी हो, छात्र उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकेंगे और अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे.
कुछ हफ्ते पहले सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया था कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट सिर्फ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही नहीं बल्कि डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देखा जा सकता है. डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in, डिजिलॉकर ऐप और उमंग ऐप पर ताजा अपडेट ये है कि रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है. इस साल सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच साइंस, कॉमर्स और मानविकी विषयों के लाखों छात्रों के लिए आयोजित की गईं थीं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.