सरकार बदलने जा रही है पीएफ के नियम, इन कर्मचारियों की बढ़ेगी टेंशन
नौकरीपेशा कर्मचारियों और नई नौकरी की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़ी एक बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार अब ईपीएफ के तहत आने वाले अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा यानी वेज सीलिंग (Wage Ceiling) को बढ़ाने की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। सामने आए प्रस्ताव के मुताबिक, मौजूदा समय की 15,000 रुपये प्रति माह की सीमा को बढ़ाकर सीधे 25,000 रुपये प्रति माह किया जा सकता है।
Next Story