पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका! जानिए SBI की लखपति योजना में कितना करना होगा निवेश?
अगर आप हर महीने अपनी कमाई में से थोड़ी-थोड़ी सी रकम बचाकर आने वाले भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) की ‘हर घर लखपति’ योजना आपके लिए बहुत काम आ सकती है। इस स्कीम को खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बिना किसी वित्तीय जोखिम के बहुत ही सुरक्षित तरीके से नियमित बचत करना चाहते हैं। यह योजना असल में एसबीआई की लोकप्रिय रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी (RD) स्कीम का ही एक खास रूप है, जिसे टारगेट बेस्ड यानी लक्ष्य आधारित बचत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Next Story