पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर लगातार कई तरह के सवाल उठ रहे थे। कभी डोनाल्ड ट्रंप की सख्त टैरिफ पॉलिसी, कभी पाकिस्तान को लेकर वाशिंगटन के अजीबो-गरीब बयान, तो कभी पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के प्रति अमेरिका की तरफ से दिखाई गई नरमी।
इन सब घटनाओं ने नई दिल्ली को पूरी तरह से अलर्ट और सतर्क कर दिया था। लेकिन अब अचानक से पूरी तस्वीर ही बदलती हुई दिखाई दे रही है। एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल के अंत में यानी दिसंबर 2026 के महीने में अमेरिका की एक बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह भी चर्चा है कि अगले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद भारत के दौरे पर आ सकते हैं।
अगर यह कूटनीतिक हलचल हकीकत में बदलती है, तो यह सिर्फ दो ताकतवर वैश्विक नेताओं की सामान्य मुलाकात भर नहीं होगी।
यह पूरी दुनिया, खासकर एशिया की रणनीतिक राजनीति को पूरी तरह से हिलाकर रख देने वाली घटना साबित हो सकती है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि पीएम मोदी के इस एक दौरे पर सबसे ज्यादा नजर दुनिया के तीन बड़े देशों पर रहने वाली है, जिनके नाम हैं चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश। इन तीनों ही देशों के खेमे में अभी से खलबली मचनी शुरू हो गई है।आखिर अचानक क्यों बदल रही है ग्लोबल पॉलिटिक्स की तस्वीर?
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल दिसंबर में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं।
हालांकि, आपको यह साफ कर दें कि भारत सरकार की तरफ से अभी तक इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या एलान नहीं किया गया है। लेकिन इस बीच कूटनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यह तैर रहा है कि आखिर अचानक अब यह सब कुछ क्यों हो रहा है?
इसकी सबसे बड़ी वजह है तेजी से बदलता वैश्विक माहौल और समीकरण। अमेरिका के सामने इस वक्त चीन सबसे बड़ी रणनीतिक और आर्थिक चुनौती बनकर खड़ा है। हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में चीन की दादागिरी का मुकाबला करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे एक बेहद मजबूत और भरोसेमंद दोस्त की सख्त जरूरत है।
दूसरी तरफ, भारत भी अपनी सीमाओं पर चीन के बढ़ते प्रभाव और क्षेत्रीय चुनौतियों को लेकर लगातार बेहद सावधान है। यानी सरल शब्दों में कहें तो दोनों देशों के हित कई बड़े मामलों में एक-दूसरे से आकर जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि अगर मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात होती है, तो यह सिर्फ एक औपचारिक बातचीत नहीं होगी। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर के व्यापार पर सीधी चर्चा होगी, वहीं दूसरी तरफ हाईटेक टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बड़े डिफेंस समझौतों पर भी मुहर लग सकती है।इन तीन देशों के माथे पर आई चिंता की लकीरें
इस महामुलाकात से जिन तीन देशों की टेंशन सबसे ज्यादा बढ़ने वाली है, उनमें पहला नाम चीन का है। अगर भारत और अमेरिका रक्षा सौदों, सेमीकंडक्टर निर्माण, क्रिटिकल मिनरल्स और सुरक्षा सहयोग को एक नई गति देते हैं, तो बीजिंग के सामने एक बहुत बड़ी और मजबूत रणनीतिक दीवार खड़ी हो जाएगी।
दूसरा देश जो भयंकर टेंशन में आने वाला है, वह है हमारा पड़ोसी पाकिस्तान। पिछले कुछ समय से कंगाली की कगार पर खड़ा पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने टूटे रिश्तों को दोबारा पैच-अप करने की जी-तोड़ कोशिश कर रहा है।
लेकिन अगर वाशिंगटन का पूरा फोकस एक बार फिर भारत की तरफ शिफ्ट हो जाता है, तो इस्लामाबाद की रणनीतिक अहमियत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहद सीमित हो जाएगी। हालांकि, जानकारों का यह भी मानना है कि अमेरिका पाकिस्तान से पूरी तरह दूरी नहीं बनाएगा, क्योंकि अफगानिस्तान और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर उसे आज भी पाकिस्तान की जमीन की जरूरत पड़ती है।
वहीं तीसरा देश है बांग्लादेश, जिसकी धड़कनें इस खबर से बढ़ सकती हैं। हाल के महीनों में चीन और बांग्लादेश के बीच बढ़ती नजदीकियों और समझौतों पर भारत लगातार पैनी नजर बनाए हुए है।