खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच बड़े हमले का डर! ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी भयानक चेतावनी
पश्चिम एशिया से इस वक्त की सबसे बड़ी और बेहद तनावभरी खबर सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां इस समय पूरे देश में बहुत जोरों-शोरों से चल रही हैं। लेकिन इस बड़े आयोजन के बीच ईरान को एक बहुत बड़ा डर भी सता रहा है।
ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से आई खबरों के मुताबिक, देश के एक बेहद सीनियर मिलिट्री अधिकारी ने अमेरिका और इजरायल को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर उन्होंने दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों के दौरान ईरान की सरजमीं पर हमला करने की जरा सी भी हिमाकत की, तो उन्हें ऐसा भयानक और कड़ा जवाब मिलेगा कि उन्हें जिंदगी भर पछताना पड़ेगा।
जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार, 5 दिनों तक चलेगा पूरा कार्यक्रमअयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम सफर की पूरी रूपरेखा सामने आ चुकी है। उनका अंतिम संस्कार का मुख्य जुलूस 4 जुलाई को राजधानी तेहरान से बेहद भव्य स्तर पर शुरू होने जा रहा है। इसके बाद यह पूरा सिलसिला अगले कई दिनों तक चलेगा और अंत में 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक (दफन) करने के साथ समाप्त होगा। इस 5 दिनों के लंबे अंतराल के बीच तेहरान और मशहद के अलावा कोम शहर और पड़ोसी देश इराक में भी उनके सम्मान में कुछ विशेष और बड़े धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।
तेहरान में स्थित ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के मुख्य कमांडर, मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने इस पूरे मामले पर देश की सेना का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने एक ईरानी न्यूज एजेंसी के टेलीग्राम चैनल पर जारी अपने कड़े बयान में कहा कि ईरान के दुश्मनों को शनिवार से शुरू होने वाले इस बेहद संवेदनशील समय के दौरान किसी भी तरह की गलतफहमी या मुगालते में रहने से बचना चाहिए।
मेजर जनरल अब्दुल्लाही ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, “हम एक शक्तिशाली ईरान के दुश्मनों को बहुत साफ तौर पर आगाह करते हैं कि वे किसी भी तरह का गलत कदम उठाने की भूल न करें।
मिलिट्री कमांडर के अलावा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका और इजरायल को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया है।