हर कोई करता है बस में सफर, लेकिन अधिकतर लोगों को नहीं पता इसका फुल फॉर्म– यहां जानिए

हम में से ज्यादातर लोग रोज़ कहीं ना कहीं जाने के लिए बस का इस्तेमाल करते हैं। स्कूल जाना हो, कॉलेज या ऑफिस या फिर कहीं दूर घूमने का प्लान हो, बस हमारी पहली पसंद होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ‘बस’ शब्द का फुल फॉर्म क्या होता है।
Hero Image


ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि बस एक सामान्य शब्द है लेकिन असल में ‘बस’ एक शॉर्ट फॉर्म है और इसका पूरा नाम कुछ और ही है। जब आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे कि इतने सालों से जिस बस में आप सफर कर रहे हैं उसका असली मतलब क्या है।

तो फिर बस का फुल फॉर्म क्या है

बस शब्द असल में Omnibus का छोटा रूप है। ये शब्द लैटिन भाषा से आया है और इसका मतलब होता है ‘सबके लिए’। पहले इस शब्द को फ्रेंच में ‘voiture omnibus’ कहा जाता था यानी ऐसा वाहन जो सभी लोगों के लिए हो। धीरे-धीरे इसका नाम छोटा होकर सिर्फ ‘बस’ रह गया।


बस का इतिहास भी जानिए

यूरोप में सबसे पहले 1820 में बस सेवा शुरू हुई थी। उस समय बसें घोड़ों से खींची जाती थीं। फिर 1882 के बाद मोटर से चलने वाली बसें आईं और धीरे-धीरे यह सेवा मॉडर्न होती गई।

भारत में सबसे पहली बस 1926 में मुंबई में चली थी। तब से अब तक बसें हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।


अब भले ही लोग रोज बस में सफर करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बस का मतलब Omnibus होता है। यह शब्द इतना आम हो गया है कि अब शायद ही किसी को इसकी असली जानकारी हो।

तो अगली बार जब आप बस में बैठें, तो एक बार सोचिएगा कि आप ‘सबके लिए बने वाहन’ में सफर कर रहे हैं, जिसका नाम है Omnibus।