14 दिन तक चीनी छोड़ने पर बॉडी पर क्या पड़ेगा फर्क, क्या शरीर में आएगा कोई महत्वपूर्ण बदलाव
चीनी को स्वास्थ्य के लिए मीठा जहर माना जाता है। सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करना सही हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका उपयोग मोटापा, डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक औसत भारतीय सालभर में लगभग 20 किलो चीनी खाता है।
हमारी रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों में भी छिपी हुई चीनी होती है, जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स, कुकीज, बिस्कुट और ब्रेड। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि एक दिन में 50 ग्राम से ज्यादा चीनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अब सवाल उठता है कि अगर सिर्फ 14 दिन चीनी का सेवन बंद कर दिया जाए तो शरीर पर क्या असर होगा?
जरूरत से ज्यादा चीनी के नुकसान:
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
समय से पहले बुढ़ापा दिखना
खाने की क्रेविंग बढ़ना
दांतों में कैविटी
पेट में ब्लोटिंग
एनर्जी लेवल में बदलाव
वजन बढ़ना
बार-बार बीमार पड़ना
मूड स्विंग्स
14 दिनों तक चीनी छोड़ने के फायदे
पहले 7 दिनों का असर:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चीनी छोड़ना आसान नहीं है। शुरुआती 2-3 दिनों में सिरदर्द, पेट दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, यह संकेत है कि शरीर बिना चीनी के भी काम कर सकता है। चौथे दिन से शरीर तरोताजा महसूस करने लगता है और एनर्जी का स्तर बेहतर होता है।
8 से 14 दिन का असर:
7 दिन बाद अगर चीनी नहीं खाई जाती तो पाचन में सुधार होता है। कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। भूख कम लगती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। धीरे-धीरे चीनी खाने की इच्छा खत्म हो जाती है और शरीर बेहतर महसूस करता है।
हर दिन कितनी चीनी खाना सही है?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, पुरुषों को एक दिन में 150 कैलोरी (लगभग 36 ग्राम) और महिलाओं को 100 कैलोरी (करीब 24 ग्राम) से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए। इससे अधिक चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।