व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए सरकार की चेतावनी, सुरक्षित रहने के लिए तुरंत करें ये ज़रूरी काम
अगर आप भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में WhatsApp Desktop ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। भारत सरकार की एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने WhatsApp Desktop यूज़र्स के लिए एक High Severity Warning जारी की है।
CERT-In के मुताबिक, WhatsApp के पुराने डेस्कटॉप वर्जन में एक ऐसी खामी (विकल्प से पहले के वर्जन 2.2450.6 में) पाई गई है, जिससे हैकर्स आपके कंप्यूटर पर कंट्रोल पा सकते हैं। ये गड़बड़ी इस वजह से हो रही है क्योंकि ऐप अटैचमेंट्स की फाइल एक्सटेंशन और MIME टाइप को सही ढंग से हैंडल नहीं कर रहा है।
इस खामी से क्या हो सकता है नुकसान?
इस खामी का फायदा उठाकर कोई हैकर एक खतरनाक फाइल को साधारण दिखने वाली फाइल की तरह भेज सकता है। अगर आपने उस फाइल को WhatsApp Desktop में खोल लिया, तो आपके सिस्टम में malicious code चल सकता है। इससे आपके डेटा की चोरी, सिस्टम हैंग या पूरा कंट्रोल हैकर के हाथों में जाने का खतरा है।
किन यूज़र्स को है खतरा?
जिन लोगों ने अभी तक WhatsApp Desktop को अपडेट नहीं किया है और वो अभी version 2.2450.6 से पुराना वर्जन चला रहे हैं, वो इस खतरे की चपेट में आ सकते हैं।
व्हाट्सएप यूज़र्स कैसे रहें सुरक्षित?
CERT-In ने WhatsApp Desktop यूज़र्स के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं जिनका पालन करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं:
1. WhatsApp Desktop को तुरंत अपडेट करें – अगर आप पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे लेटेस्ट वर्जन 2.2450.6 या उससे नया वर्जन इंस्टॉल करें।
2. अंजान फाइल्स से बचें – किसी भी अनजान या संदिग्ध फाइल को WhatsApp पर न खोलें, खासकर अगर उसका फॉर्मेट या नाम अजीब लगे।
3. सिस्टम को अप-टू-डेट रखें – अपने कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस हमेशा अपडेटेड रखें ताकि कोई भी सिक्योरिटी थ्रेट आपका सिस्टम नुकसान न पहुंचा सके।
आजकल डिजिटल दुनिया में जरा सी लापरवाही भी भारी नुकसान दे सकती है। इसलिए अगर आप WhatsApp Desktop का इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत उसका वर्जन चेक करें और उसे अपडेट कर लें। किसी भी अटैचमेंट को खोलने से पहले दो बार सोचें और हमेशा सतर्क रहें।