Vijay Thalapathy : 'जिनके बाप-दादा CM, उनको उखाड़ फेंका', पाकिस्तानी एक्सपर्ट हुए विजय थलपति के फैन, बताई कहानी
इस्लामाबाद: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पाकिस्तानियों का ध्यान खींचा है। पाकिस्तान के जानेमाने पत्रकार रऊफ कलासरा का कहना है कि विजय ने तमिलनाडु के चुनाव में जो किया है, वो बेहद शानदार है। उन्होंने पार्टी बनाने के बाद सिर्फ दो साल में राज्य का चुनाव जीतना आसान काम नहीं है क्योंकि उनके सामने बहुत पुराने राजनेता मैदान में थे। उन्होंने विजय के नाम को अमिताभ बच्चन के फिल्मी नाम विजय से जोड़ा है।

नियो टीवी पर बातचीत में रऊफ ने कहा कि विजय भारत और खासतौर से तमिल सिनेमा के बहुत बड़े नाम हैं। उन्होंने 60 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। वह भारत के सबसे महंगे अभिनेताओं में से हैं और उन्होंने ढेर सारी शोहरत और दौलत कमाई है। इस कामयाबी के बावजूद उन्होंने फैसला किया कि अब फिल्मों से हटकर सियायत शुरू करते हैं।
सिर्फ दो साल में बने स्टाररऊफ ने बताया कि सिर्फ दो साल पहले 2024 में विजय ने एक नई पार्टी बनाई और वहां उन्होंने तमिलनाडु के उन पुराने राजनेताओं को जड़ से उखाड़ फेंका, जिनके पिता और दादा तक मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने खासतौर से एमके स्टालिन की हार का जिक्र किया, जिनके पिता करुणानिधि तमिलनाडु के बहुत बड़े राजनेता रहे।
रऊफ कलासरा ने खासतौर से विजय के नाम का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन का नाम फिल्मों में विजय काफी ज्यादा रहा है। विजय ऐसा नाम है, जो एकदम जुबान पर आता है। विजय बहुत आसान सा नाम है, जो लोगों को अपने साथ जोड़ता है। अब उम्मीद है कि जल्दी ही वह सीएम होंगे।
तमिलनाडु चुनाव के नतीजेतमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए गए हैं। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने 234 में से 108 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। हालांकि पार्टी बहुमत (118 सीटें) के जादुई आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई लेकिन दो साल पुरानी पार्टी के लिहाज से यह एक बड़ी कामयाबी है।
टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने पेरम्बूर और तिरुची पूर्व दोनों सीटें जीती हैं। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने 59 सीटें हासिल कीं और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम को 47 सीटें मिली हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद अपनी विधानसभा सीट कोलाथुर में टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू से हार गए हैं।
चुनाव में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने 4 सीटें और कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं। भाजपा, देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने एक-एक सीट जीती। सीपीआई एम, विदुथलाई चिरुथाइगल कत्ची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने दो-दो सीटें हासिल कीं।

Next Story