होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने गुजरात आ रहे जहाज समेत 2 शिप पर हमला कर पकड़ा, इजरायल से जुड़े होने का लगाया आरोप
तेहरान: बुधवार को ओमान के तट के पास ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कई जहाजों पर भारी गोलीबारी की है। फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया है कि IRGC नेवी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नियम तोड़ने वाले दो जहाजों को जब्त किया है। वहीं भारत आ रहे एक जहाज पर भी हमला किया गया है। ये जहाज गुजरात के मुद्रा पोर्ट की तरफ आ रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक भारत आ रहे एक जहाज को जब्त किया गया है। ईरानी न्यूज एजेंसी ने कहा है कि जहाज को जब्त कर ईरान ले जाया गया है।

IRGC ने कहा है कि इजरायल से जुड़े जहाज MSC-Francesca और Epaminodes जिन्होंने जरूरी परमिट के बिना काम करके समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला और नेविगेशन सिस्टम से छेड़छाड़ की थी उन्हें ईरान के तट की ओर ले जाया गया है। यह घटना इस बात को रेखांकित करती है कि संघर्ष-विराम वार्ता जारी होने के बावजूद होर्मुज़ जलडमरूमध्य कितना अस्थिर बना हुआ है। ईरान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जाएगा।
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने जहाजों पर बरसाई गोलियांयूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि "जहाज के कैप्टन ने सूचना दी कि IRGC की एक गनबोट उनके जहाज के करीब आई और जहाज पर भारी गोलीबारी की जिससे जहाज के ब्रिज को भारी नुकसान पहुंचा है।" एजेंसी ने बताया है कि आईआरजीसी की गोलीबारी में चालक दल के किसी सदस्य को चोट नहीं लगी है और वो सभी सुरक्षित हैं। यह घटना ओमान से लगभग 15 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हुई है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा "एक कंटेनर जहाज़ के कैप्टन ने बताया कि जहाज के पास IRGC की एक गनबोट आई... जिसने फिर जहाज पर गोलीबारी की जिससे जहाज़ के ब्रिज को काफी नुकसान पहुँचा है। किसी आग लगने या पर्यावरण पर किसी असर की कोई रिपोर्ट नहीं है।"
यह घटना ओमान से 15 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हुई और जहाज के सभी क्रू सदस्य इस हमले से सुरक्षित बच निकले। लाइबेरिया के झंडे के नीचे चल रहे इस जहाज को कथित तौर पर बताया गया था कि उसे जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति है। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फ़र्म Vanguard Tech ने पुष्टि की कि हमला होने से पहले जहाज को "सूचित किया गया था कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति है।"
होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर गोलीबारीईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी के मुताबिक जहाज ने "ईरान के सशस्त्र बलों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया था।" ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के दौरान ईरान ने इस जलमार्ग को कमर्शियल जहाजों के लिए फिर से खोल दिया था। लेकिन इसके तुरंत बाद तेहरान ने इस जलमार्ग को बंद कर दिया। उसने वॉशिंगटन पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया क्योंकि अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखने की बात कही थी। बाद में ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने घोषणा की कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य का "सख्त प्रबंधन" फिर से शुरू करेगी।

Next Story