Trump News: ट्रंप को फिर याद आए असीम मुनीर, बोले- अच्छा काम कर रहे फील्ड मार्शल, ईरान से बातचीत की पुष्टि की
इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता का एक और दौर अगले दो दिनों में हो सकता है। अमेरिका के दो अधिकारियों और इस घटनाक्रम से परिचित एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह युद्धविराम समाप्त होने से पहले दोनों पक्ष समझौते तक पहुंचने के लिए फिर से आमने-सामने वार्ता करने पर विचार कर रहे हैं ताकि छह सप्ताह से जारी युद्ध खत्म किया जा सके।

ट्रंप ने अमेरिका-ईरान वार्ता की पुष्टि की
ट्रंप ने द पोस्ट को टेलीफोन पर दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ईरान से बातचीत चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बातचीत काफी धीमी गति से चल रही है। इसके बाद उन्होंने संकेत दिया कि सात हफ्ते से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए सीधी बातचीत का दूसरा दौर शायद यूरोप में कहीं होगा। इसके लगभग आधे घंटे बाद ट्रंप ने एक अपडेट देने के लिए दोबारा द पोस्ट को फोन किया।
ट्रंप ने असीम मुनीर की तारीफ की
इस्लामाबाद के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "आपको वहीं रहना चाहिए, सच में, क्योंकि अगले दो दिनों में कुछ हो सकता है, और हमारा झुकाव वहीं जाने की तरफ ज्यादा है।" "इसकी संभावना ज़्यादा है, आप जानते हैं क्यों? क्योंकि फील्ड मार्शल बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं।" ट्रंप पहले भी पाकिस्तान के तथाकथित फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ करते रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर मुनीर को पसंदीदा फील्ड मार्शल भी बताया है।
असीम मुनीर को बताया 'शानदार'
उन्होंने आगे कहा, "वह शानदार हैं, और इसलिए इस बात की संभावना ज्यादा है कि हम वहीं वापस जाएंगे।" ट्रंप ने कहा, "हम किसी ऐसे देश में क्यों जाएँ जिसका इस मामले से कोई लेना-देना ही नहीं है?" ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह उन रिपोर्टों से खुश नहीं थे जिनमें कहा गया था कि पिछले हफ्ते के आखिर में हुई असफल बातचीत के दौरान अमेरिका ने ईरान से कम से कम दो दशकों के लिए अपना यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम रोकने को कहा था।

Next Story