अमेरिका की 22 क‍िमी लंबी सुरंग, 30 साल से जमीन के नीचे छुपा क्रांतिकारी प्रोजेक्ट, भारत की मदद के बावजूद पड़ा ताला

Newspoint
वॉशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में खेतों के नीचे 22.5 किलोमीटर लंबी एक विशाल अंडरग्राउंड सुरंग छिपी हुई है। यह 'सुपरकंडक्टिंग सुपर कोलाइडर' (SSC) के अधूरे अवशेष हैं, जो अमेरिका में अब तक के सबसे बड़े वैज्ञानिक प्रोजेक्ट में से था। दुनिया का सबसे शक्तिशाली पार्टिकल एक्सेलेरेटर बनने के लिए डिजाइन किए गए इस कोलाइडर से उम्मीद थी कि यह प्रोटॉन को बहुत ज्यादा एनर्जी पर आपस में टकराकर फंडामेंटल फिजिक्स की पढ़ाई को बदल देगा। साथ ही यह वैज्ञानिकों को मैटर के सबसे छोटे हिस्सों और ब्रह्मांड को चलाने वाली ताकतों की जांच करने का नया तरीका देगा। फिजिक्स की दुनिया में क्रान्तिकारी माने जाने वाला ये प्रस्ताव कभी पूरा नही हो सका लेकिन इसकी निशानी आज भी मौजूद है। अमेरिका के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की कहानी आज हम आपको बता रहे हैं।
Hero Image