Rafale Pakistan: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की अगवानी में किसने भेजा राफेल, गदगद शहबाज शरीफ बोले- शुक्रिया भाईजान
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सऊदी अरब का दौरा किया और 2 बिलियन डॉलर की खैरात हासिल की। इसके बाद शहबाज शरीफ कतर की यात्रा पर रवाना हुए, जहां उनके विमान की अगवानी कतर अमीरी वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने किया। कंगाल और बेगैरत देश होने के बावजूद कतर में इतनी भव्य अगवानी से शहबाज शरीफ बेहद खुश नजर आए और विमान के अंदर से ही कतर अमीरी वायुसेना के राफेल उड़ा रहे पायलटों को शुक्रिया कहना चालू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने विमान के अंदर से कतरी पायलटों को सैल्यूट भी किया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने क्या बताया
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज़ शरीफ़ की क़तर यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उन्होंने कतर के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, कतर वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विमान को हवाई अड्डे तक एक सुरक्षा घेरे में एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री ने इस भव्य स्वागत के लिए कतर के नेतृत्व और पायलटों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शहबाज शरीफ ने कतर का शुक्रिया अदा किया
राफेल लड़ाकू विमानों को देख गदगद हुए शहबाज शरीफ ने अपने विमान के अंदर से ही कतर अमीरी वायुसेना के पायलटों को धन्यवाद देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे यह जानकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि दो फाइटर जेट हमारी दोहा की फ्लाइट को एस्कॉर्ट कर रहे हैं। मैं अपने भाई और शेख तमीम और पूरे परिवार का आभारी हूं। पाकिस्तान के लोगों और पाकिस्तान की सरकार और मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे आज आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई, यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह सचमुच एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है।"
कतर के पास कितने राफेल लड़ाकू विमान
कतर दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसकी वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं। कतर एमिरी वायु सेना में राफेल लड़ाकू विमानों का एक बड़ा बेड़ा है। कतर के पास वर्तमान में 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं। कतर ने 2015 में 24 राफेल खरीदने का आर्डर दिया था और बाद में 12 और विमानों का आर्डर दिया, जिसके बाद कुल संख्या 36 हो गई। कतर को राफेल का F3R वेरिएंट मिला है, जो रडार और वेपन सिस्टम के मामले में काफी उन्नत है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कतर की वायुसेना ने पाकिस्तानी पायलटों को अपने राफेल लड़ाकू विमान पर ट्रेनिंग भी दी है।

Next Story