US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम बढ़ाने को तैयार, मध्य एशिया में शांति के आसार, किन तीन मुद्दों पर अटकी है बात
तेहरान: अमेरिका और ईरान संघर्ष विराम की समय सीमा को आगे बढ़ाने पर सहमत होने के करीब हैं। इसके अलावा दोनों पक्ष शांति समझौते को बचाने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने के करीब पहुंच गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मध्यस्थों का उद्देश्य 22 अप्रैल को खत्म हो जा रहे संघर्ष विराम को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ाना है, ताकि कूटनीति के जरिए संघर्ष को खत्म करने का प्रयास हो सके। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने युद्ध विराम को बढ़ाने की 'सैद्धांतिक सहमति' दी है।

अमेरिका-ईरान में किन मुद्दों पर अटकी है बात
मध्यस्थता प्रयासों में शामिल एक क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार,मध्यस्थ तीन मुख्य अटके हुए मुद्दों पर समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिनकी वजह से पिछले हफ़्ते के अंत में सीधी बातचीत पटरी से उतर गई थी। ये तीन मुद्दे- ईरान का परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज जलडमरूमध्य और युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा हैं। दोनों अधिकारियों ने इस मामले पर बात करने के लिए अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी।
ट्रंप ने अमेरिका-ईरान वार्ता की पुष्टि की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘आने वाले एक दो दिन में’ पश्चिम एशिया में शांति के लिए दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है। इस बीच, अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों की उसकी नाकाबंदी पूरी तरह से प्रभावी है। ईरान ने भी इलाके में मौजूद लक्ष्यों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वार्ता का दूसरा दौर अगले दो दिनों में शुरू हो सकता है। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि कूटनीतिक रास्तों से बातचीत बहाल करने के लिए काम हो रहा है और यह बातचीत इस्लामाबाद में हो सकती है।
UN महासचिव ने भी वार्ता शुरू होने की बात कही
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार के साथ हुई अपनी बैठक का हवाला देते हुए कहा कि वार्ता फिर से शुरू होने की प्रबल संभावना है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे, क्योंकि उनका देश नई वार्ता में मध्यस्थता करने के लिए प्रयासरत है, और इसके बाद वह शुक्रवार को तुर्किये में शुरू हो रहे अनातलिया शांति मंच में शिरकत करेंगे।

Next Story