Hero Image

शादी के 4 दिन बाद ही घर में मची चीख-पुकार, उजड़ा सुहाग, भीषण सड़क हादसे में मौत

नागौर न्यूज़ डेस्क, लाडनूं क्षेत्र के हुडास गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुजानगढ़ तहसील के मुंदड़ा निवासी 29 वर्षीय भूराराम जाट की शादी चार दिन पहले खोखरी गांव के हनुमानराम डारा की पुत्री संजू डारा के साथ हुई थी।  शादी में शामिल होने आए भानजे 19 वर्षीय झूमरराम हुड्डा को हुडास छोड़ने जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचल दिया।

भूराराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं झूमरराम गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को कानूता के चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। झूमरराम को गणपतराय सरावगी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे जयपुर रैफर कर दिया। भूराराम के पिता नहीं बताए। वह अपनी मां के साथ रह रहा था। तीन भाई पहले ही अलग हो चुके।

ऐसे में बूढी मां का सहारा छिन गया। भूराराम की शादी के पांच दिन ही नहीं हुए। उसकी पत्नी संजू ससुराल में ही थी। जिसके हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही हादसे में उसका सुहाग उजड़ गया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। बड़े भाई ईश्वरराम की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया।

READ ON APP