Hero Image

Health Tips: शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी से भी बढ़ता है मोटापा, जान लें

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में मोटापा लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इसके कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। मोटापा बढऩे के कई कारण है। आपको बता दें कि मोटापा ज्यादा खाना खाने और आलस के कारण ही नहीं बढ़ता हैं।

शरीर में कई पोषक तत्व की कमी से भी आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। शरीर को अपना कार्य सही प्रकार से करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। बहुत से पोषक तत्वों की कमी के कारण आप मोटापे का शिकार हो सकत हैं।

आज आपको इन पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शरीर में विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी, आयोडीन और आयरन की कमी होने से मोटपा बढ़ सकता है। आपको आज ही अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

PC:livehindustan,freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

READ ON APP