Hero Image

Sirohi राज्य में केवल 62.29 फीसदी विद्यार्थियों ने ही अपना आधार प्रमाणित कराया

सिरोही न्यूज़ डेस्क, सिरोही प्रदेश के स्कूलों में पढ़ऩे वाले विद्यार्थियों के आधार सीडेड करवाए जाने थे। इसके लिए 15 फरवरी तारीख तय थी, लेकिन एक माह गुजरने पर भी अभी तक 62.29 फीसदी विद्यार्थियों के आधार प्रमाणित हुए है। आंकड़ों में देखे तो प्रदेश में 88 लाख 56 हजार 403 विद्यार्थियों के आधार कार्ड सीडेड करवाने हैं। इनमें से 19 मार्च तक 81 लाख 8 हजार 393 (91.55 प्रतिशत) विद्यार्थियों के आधार बन चुके हैं।
जबकि प्रमाणीकरण 55 लाख 16 हजार 693 विद्यार्थियों का ही हुआ है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की ओर से अब संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को यह कार्य 30 मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

यह है आधार सीडेड कराने कारण

सरकार को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सटीक डेटा प्रदान करने, प्रत्यक्ष लाभ कार्यक्रम को सक्षम करने, लाभार्थियों को सत्यापित करने और योजनाओं के तहत लाभों के लक्षित वितरण को सुनिश्चित करने के लिए आधार सीडेड करवाए जा रहे हैं। इसके तहत पोर्टल पर विद्यार्थियों के आधार नंबर की प्रविष्टि, आधार प्रमाणीकरण करने के साथ बैंक खाते आधार सीडेड करने है, जिससे योजनाओं की राशि सीधे खातों में जमा हो सके।  विद्यालयों में आधार अपडेशन कार्य जारी है। आधार अपडेशन की समस्याओं के समाधान एवं त्रुटि सुधार के लिए संस्था प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र को मान्य किया जाना चाहिए, साथ ही अंतिम तिथि वृद्धि की जानी चाहिए।

क्रम संख्या-जिला-कुल विद्यार्थी-कुल आधार की एंट्री- आधार प्रमाणीकरण

1. बांसवाड़ा 352696 310799- 166736

2. प्रतापगढ़- 164593-144260-81916

3. बारां-167178-145963-85077

4. उदयपुर-496169-433781-269374

5. चित्तौडगढ़-209113-192508- 116901

6. झालावाड़-207112-190281-117010

7. बीकानेर- 307028-270390-175210

8. जैसलमेर-131131-113866-75967

READ ON APP