Hero Image

JEE Main City Intimation Slip 2024 OUT: जारी हुई जेईई मेन सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप, जानें jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड करने की पूरी जानकारी

JEE MAIN 2024 SESSION 2 EXAM CITY INTIMATION SLIP RELEASED AT JEEMAIN.NTA.AC.IN, Check Link Here: इंतजार हुआ खत्म। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार Jee Main official website - jeemain.nta.ac.in से परीक्षा सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि यहां खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, साथ ही JEE Main 2024 Session 2 admit card डाउनलोड होने की तिथि भी देख सकते हैं।

जो उम्मीदवार सत्र 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें बता दें, कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें, क्योंकि दोनों अलग अलग हैं। jee main official website jeemain.nta.ac.in /jeemain.nta.nic.in से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका देखें।

जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 - कैसे डाउनलोड करें?
जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने का यह है आसान तरीका, व साथ में देखें डायरेक्ट लिंक

  • jee main official website पर जाएं।
  • होमपेज पर, ''JEE(Main) 2024 : City Intimation for Session-2'' चुनें, एक नया पेज खुलेगा
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि, पाठ्यक्रम और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।

शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार का विवरण, प्रश्न पत्र का माध्यम, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर, आवेदन संख्या और पेपर शामिल होगा। एनटीए एडमिट कार्ड अलग से जारी करेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, jee main session 2 dates से दो से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पूरा परीक्षा कार्यक्रम भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

जेईई मेन सिटी स्लिप 2024 सत्र 2 - सीधा लिंक

Jee Main Session 2 Dates - जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2024 परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पेपरों के लिए होगी - पेपर 1 और पेपर 2

जेईई मेन 2024 सत्र 2 के एडमिट कार्ड, (jee main nta.nic.in) परीक्षा कार्यक्रम और अधिक पर लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां timesnowhindi.com/education बने रहें।

जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप पर होंगे ये विवरण
  • आईआईटी जेईई मुख्य आवेदन संख्या
  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • लिंग
  • जन्म की तारीख
  • वर्ग
  • अपंग व्यक्ति
  • प्रश्न पत्र का माध्यम
  • जेईई मेन परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का शहर

READ ON APP