Video: प्लेन में बिहार का फेमस ड्रिंक सत्तू पीने लगी महिला, एयरहोस्टेस ने टोका तो दिया करारा जवाब
Viral Video: गर्मियां आते ही तरह-तरह के पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। इस दौरान बेल का शरबत, आम का पना और नींबू पानी जमकर पिया जाता है। वहीं बिहार का फेमस ड्रिंक 'सत्तू' भी गर्मी में लोग खूब पीते हैं। कुछ लोग सत्तू को चीनी और नमक के साथ भी खाना पसंद करते हैं। हालांकि, जब लोग प्लेन में सफर कर रहे होते हैं तो प्लेन में मिलने वाले पेय पदार्थ ही ज्यादा पीते हैं।
दूसरी तरफ एक लड़की प्लेन में सत्तू पीती नजर आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर आपको भी आएगी मौज
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब लड़की प्लेन में सत्तू पी रही थी तो एयर होस्टेस को इस बात से आपत्ति हो गई। इसके बाद एयरहोस्टेस ने लड़की को सत्तू पीने से टोक दिया। हालांकि, लड़की ने एयरहोस्टेस को जैसा जवाब दिया, वह सुनकर एयरहोस्टेस गुस्सा होकर चली गई। वीडियो में लड़की बताते नजर आ रही है कि कैसे उसने एयरहोस्टेस को बेवकूफ बनाया और जमकर सत्तू पिया। वीडियो एक तरफ जहांं लोगों को फनी लग रहा है, वहीं लोग लड़की की तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की फ्लाइट में बैठी हुई है। वह किसी प्लास्टिक की कटोरी में सत्तू खा रही है। इस दौरान वह बता रही है कि एयर होस्टेस ने उसे सत्तू खाने से टोका। इस पर लड़की ने एयरहोस्टेस को जवाब देते हुए कहा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती है। लड़की का यह जवाब सुनकर एयर होस्टेस गुस्सा होकर चली गई। वीडियो को @shivani__kumari321 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि एयरहोस्टेस को सत्तू खाने से नहीं रोकना चाहिए।
Next Story
READ ON APP