Hero Image

T20 World Cup में MS Dhoni का यह रिकॉर्ड आज भी है अजेय, ना विराट और ना रोहित, कोई नहीं आसपास


क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन जून में हो गया है।लेकिन इस टूर्नामेंट से जुड़े रिकॉर्ड्स की चर्चा शुरू हो गई है।बता दें कि भारत ने सबसे पहले साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी 20 विश्व कप जीता था, तब से यह ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी के नाम टी 20 विश्व कप में एक महारिकॉर्ड दर्ज है,

SRH vs LSG का हाईवोल्टेज मैच क्या चढ़ेगा बारिश की भेंट, मौसम को लेकर मिले बुरे संकेत
 

धोनी के इस रिकॉर्ड के आसपास कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं हैं। कैप्टन कूल माही के नाम टी 20 विश्व कप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी 2007 से 2016 के बीच खेले गए सभी टी20 विश्व कप का हिस्सा रहे और उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए 32 शिकार किए हैं, जिसमें 21 कैच और 11 स्टम्पिंग शामिल हैं। उन्होंने अब तक टी 20 विश्व कप में कुल 33 मैच खेले हैं,

SRH vs LSG के मैच में क्या होगी रनों की बरसात और गेंदबाजों की आएगी शामत, जानिए पिच रिपोर्ट 

 

उनके नाम इस सूची में कोई भी एक्टिव क्रिकेटर नहीं हैं। टॉप 10 में इकलौते महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 विश्व कप में 33 मैच खेले, जिसकी 29 पारियों में वह 539 रन बनाने में सफल रहे।

SRH vs LSG के मैच पर संकट के बादल, मुकाबला हुआ रद्द तो किस टीम को होगा फायदा और किसे नुकसान 
 

इससे टूर्नामेंट में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 45 रन रहा ।बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज रनों के मामले में  धोनी से आगे कोई दूसरा भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट 27 मैचों में 81 की  औसत से सबसे ज्यादा 1142 रन बनाए हैं।वैसे बता दें कि आगामी टी 20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होना है। टीम इंडिया भी इसकी तैयारी में जुटी हुई है।

टॉप-10 विकेटकीपर

एमएस धोनी (भारत) - 32 
कामरान अकमल (पाकिस्तान) - 30 
दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज) - 27 
कुमार संगाकारा (श्रीलंका) - 26 
क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका) - 22 
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) - 19 
जोस बटलर (इंग्लैंड) - 18 
मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया) - 17 
मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका) - 16 
मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान) - 13 

READ ON APP