Hero Image

रणबीर कपूर के सामने ही फोटोग्राफर ने किया ऐसा बर्ताव कि दंग रह गए 'रामायण' एक्टर, वीडियो वायरल

नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए तैयारियों में जुटे रणबीर कपूर इन दिनों अपने नए लुक से चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर गुजरात के सूरत के लिए उड़ान भरते हुए देखा गया था। जब वह सूरत पहुंचे और एयरपोर्ट से बाहर निकले तो फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। रणबीर ने भी फैंस को निराश नहीं किया और हर एक के साथ तस्वीर खिंचवाई।
एक फैन ने उन्हें पेन्टिंग भी दी। लेकिन इस दौरान एक फोटोग्राफर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो सुनकर खुद रणबीर हैरान रह गए और नाराज हो गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Ranbir Kapoor सूरत में एक जूलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इससे पहले वो स्टेज पर थे, जहां वो होस्ट से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने चिल्लाते हुए अभद्र भाषा बोली, जिस पर रणबीर ने भी तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने फोटोग्राफर की तरफ पलटकर देखा और ऐसा बर्ताव करने वाले को इशारों में ढंग से पेश आने की नसीहत दी।
गिरते गिरते बचे रणबीर
शोरूम से निकलते वक्त रणबीर गिरते-गिरते बचे। सीढ़ियों पर अचानक उनका पैर फिसल गया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। सेट से लीक हुई फोटो 41 साल के रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने 'रामायण' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सेट से दोनों की तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में रणबीर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के गेटअप में देखा जा सकता है। हालांकि, यूजर्स का जो रिएक्शन है, वो नितेश तिवारी की चिंता बढ़ा सकता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को रणबीर और साई पल्लवी का लुक पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि साई पल्लवी तब भी सीता लग सकती हैं, लेकिन रणबीर कभी राम नहीं लग सकते। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इससे बेहतर कॉस्ट्यूम तो सीरियल्स में होते हैं। तीन साल में बदला अपना हुलिया
हाल ही में रणबीर के फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर उनके 3 साल के ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की थी। इसमें दिखाया कि कैसे 'एनिमल' से अब 'रामायण' के लिए उनकी फिटनेस जर्नी बदली है। इसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत भी की है। पहाड़ों पर चढ़ने से लेकर साइकिल चलाने और स्विमिंग करने तक, उन्होंने जमकर पसीना बहाया है। इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर रणबीर को इस फिल्म के अलावा 'ब्रह्मास्त्र 2' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें रियल लाइफ वाइफ आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल भी हैं। वो 'एनिमल पार्क' में 'अजीज' के रोल में भी नजर आने वाले हैं।

READ ON APP