Mahindra XEV 9S 6-Seater Launched: कैप्टन सीट्स के साथ लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत

महिंद्रा ने भारत में अपनी दमदार इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XEV 9S का नया 6-सीटर मॉडल आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.25 लाख रुपये तय की गई है। इस नए 6-सीटर मॉडल को कंपनी ने तीन मुख्य ट्रिम्स में पेश किया है, जिनमें पैक टू अबव, पैक थ्री और पैक थ्री अबव शामिल हैं।
Hero Image


इस नए वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव गाड़ी के इंटीरियर में किया गया है, जहां अब तीन सीटों वाली बेंच की जगह आरामदायक कैप्टन सीट्स दे दी गई हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा XEV 9S के इस 6-सीटर मॉडल की वेरिएंट-वाइज कीमतें और इसकी खासियतें।

ये भी पढ़ें: BNCAP Safety Rating: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती और सुरक्षित कारें, बजट ₹10 लाख से भी कम


वेरिएंट्स और कीमतें

महिंद्रा XEV 9S का 6-सीटर ऑप्शन कुल 4 वेरिएंट्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसका बेस 6-सीटर वेरिएंट 25.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश हुआ है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.15 लाख रुपये तक जाती है।


वेरिएंट (Variant)बैटरी पैक (Battery Pack)एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
पैक टू अबव (Pack Two Above)70 kWh25.25 लाख रुपये
पैक टू अबव (Pack Two Above)79 kWh26.15 लाख रुपये
पैक थ्री (Pack Three)70 kWh28.05 लाख रुपये
पैक थ्री अबव (Pack Three Above)79 kWh30.15 लाख रुपये
रेंज और स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा XEV 9S का यह 6-सीटर वेरिएंट दो बड़े बैटरी पैक ऑप्शन्स 70 kWh और 79 kWh के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक SUV रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ आती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 245 hp तक की पावर और 310 Nm से 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

रेंज की बात करें तो 70 kWh बैटरी पैक वाला मॉडल एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। वहीं, इसका बड़ा 79 kWh वाला बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर की बेहतरीन क्लेम्ड रेंज देता है।