EPFO Update: पीएफ से निकाले 5 लाख रुपये तो रिटायरमेंट पर होगा कितने लाख का नुकसान? समझिए पूरा गणित

अगर आप किसी कंपनी में नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ (PF) कटता है, तो समझ लीजिए कि यह आपके लिए भविष्य में नोटों की मशीन साबित होने वाला है। पीएफ खाता आपके आने वाले कल की एक ऐसी मजबूत नींव होता है, जो किसी भी बड़े आर्थिक संकट को आसानी से खत्म कर सकता है। यही वजह है कि इसे बुढ़ापे का सबसे सच्चा और मजबूत सहारा माना जाता है। हर महीने आपकी सैलरी से कटने वाली यह छोटी सी रकम रिटायरमेंट तक एक इतना बड़ा फंड बन जाती है, जिससे आपका बुढ़ापा बेहद आराम से कट सकता है।
Hero Image


लेकिन आजकल देखा जा रहा है कि बहुत से लोग घर में शादी, बीमारी, नया मकान खरीदने या किसी अन्य जरूरत के नाम पर पीएफ का पैसा एडवांस में निकाल लेते हैं। ऐसे में उन लोगों को तात्कालिक राहत तो मिल जाती है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद इसका बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है। अगर आप भी अपने पीएफ खाते से 5 लाख रुपये तक की रकम एडवांस निकालने की तैयारी कर रहे हैं, तो थोड़ा ठहरिए। आज निकाला गया यह 5 लाख रुपये आपके बुढ़ापे के बड़े फंड को कैसे कम कर सकता है, आइए इसे गणित से समझते हैं।

जानिए पीएफ पर कंपाउंडिंग का जादू कैसे काम करता है?

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपके पीएफ अकाउंट में कुछ पैसा जमा है। इस साल आपको उस जमा पैसे पर सरकार की तरफ से तय ब्याज मिल जाएगा। लेकिन जैसे ही अगला साल आएगा, तो आपको केवल आपके पुराने जमा पैसों पर ही ब्याज नहीं मिलेगा, बल्कि पिछले साल मिले ब्याज की रकम को भी आपके मूलधन (Principal Amount) में जोड़ दिया जाएगा।


इसके बाद जो नया कुल अमाउंट बनेगा, उस पूरे पैसे पर दोबारा ब्याज दिया जाएगा। इसी को चक्रवर्धि ब्याज या कंपाउंडिंग कहते हैं और यह सालाना साइकिल की तरह लगातार चलता रहता है। अगर आप बीच में ही इस खाते से पैसा निकाल लेते हैं, तो कंपाउंडिंग का यह बेहतरीन चक्र टूट जाता है जिससे आपकी भविष्य की कमाई आधी से भी कम रह जाती है।

5 लाख की निकासी पर भविष्य में कितना लग जाएगा चूना?

मान लेते हैं कि किसी कर्मचारी की उम्र इस समय 30 साल है और वह अपने पीएफ अकाउंट से 5 लाख रुपये का एडवांस निकाल लेता है। हमारे देश में रिटायरमेंट की उम्र 58 वर्ष तय है। इसका मतलब है कि इस 5 लाख रुपये को खाते में रहकर बढ़ने के लिए अभी 28 वर्ष का लंबा समय और मिलना बाकी था। पीएफ पर फिलहाल सरकार 8.25 प्रतिशत की दर से शानदार सालाना ब्याज दे रही है।