FD vs SCSS: सीनियर सिटीजंस के लिए FD बेस्ट है या SCSS? जानें कहाँ मिलेगा ज्यादा फायदा
रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर लोग ऐसे निवेश के तरीकों की तलाश करते हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हों और जहाँ से हर महीने या तय समय पर बंधी-बधाई कमाई होती रहे। इस मामले में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विकल्प हैं। आजकल कई बैंक सीनियर सिटीजंस को FD पर 8% से भी ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं, वहीं SCSS पर इस समय 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि बुजुर्गों के लिए इन दोनों में से कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें: APY vs NPS: रिटायरमेंट के लिए कौन-सी स्कीम है बेहतर? जानिए दोनों में क्या है बड़ा अंतर
FD पर कितना मिल रहा है ब्याज?
सीनियर सिटीजंस के लिए बैंक FD की ब्याज दरें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपने कौन सा बैंक और कितने समय (टेन्योर) के लिए निवेश चुना है। कई स्मॉल फाइनेंस बैंक तो बुजुर्गों को 8.30% तक का तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। वहीं देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक सीनियर सिटीजंस को आमतौर पर 7.45% से लेकर 8% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। FD का सबसे बड़ा फायदा इसकी फ्लेक्सिबिलिटी यानी लचीलापन है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ दिनों से लेकर पूरे 10 साल तक के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ज्यादातर बैंक जरूरत पड़ने पर समय से पहले FD तोड़ने (प्रीमैच्योर क्लोजर) की सुविधा भी देते हैं।ये भी पढ़ें: APY vs NPS: रिटायरमेंट के लिए कौन-सी स्कीम है बेहतर? जानिए दोनों में क्या है बड़ा अंतर
Next Story