एजुकेशन लोन लेने से पहले जरूर पढ़ें ये बातें, हजारों रुपये बचा सकते हैं
हायर एजुकेशन आज के समय में लगातार महंगी होती जा रही है। ऐसे में देश और विदेश के नामी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन लोन एक सहारा बनकर उभरा है। यह उन स्टूडेंट्स और परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, जो आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन बेहतर एजुकेशन और चमकीले भविष्य का सपना पूरा करना चाहते हैं।
इस जरूरत को पूरा करने के लिए कई सरकारी और निजी संस्थान कम ब्याज दरों पर एजुकेशन लोन उपलब्ध करा रहे हैं। लोन के लिए आवेदन करते समय स्टूडेंट्स को अपनी प्रोफाइल के अनुसार सबसे बेहतर ब्याज दर हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए और समय पर ईएमआई का भुगतान करना चाहिए। जून 2026 के लिए बैंकों द्वारा जारी नये ब्याज दरों के आधार पर आप अपने एजुकेशन लोन की बेहतर योजना बना सकते हैं।
अगर आप एजुकेशन लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सरकारी बैंक किफायती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं। जून 2026 में बैंकों की वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक ( PNB ) सबसे कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है, जिसकी शुरुआती दर 8.10% है। इसके बाद देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 8.90% की शुरुआती ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है।
वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक स्टूडेंट्स को 9.25% ब्याज दर पर एजुकेशन लोन ऑफर कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में एजुकेशन लोन की ब्याज दर 10.25% से शुरू होती है। BankBazaar.com द्वारा जारी ये दरें विदेश में पढ़ाई के लिए 7.5 लाख रुपये से अधिक के एजुकेशन लोन पर दी जा रहीं हैं। हालांकि, असल ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल, कोर्स, संस्थान और लोन की राशि के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
प्राइवेट सेक्टर के बैंक आमतौर पर सरकारी बैंकों की तुलना में थोड़ी अधिक ब्याज दरों पर एजुकेशन लोन उपलब्ध कराते हैं। जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार, ICICI बैंक 9.00% की शुरुआती ब्याज दर के साथ प्राइवेट बैंकों में सबसे कम दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है। इसके बाद IDFC First Bank 9.50% और IDBI बैंक 9.90% की ब्याज दर पर एजुकेशन लोन ऑफर कर रहे हैं।
वहीं, Axis Bank में एजुकेशन लोन की ब्याज दर 10.81% से शुरू होती है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank में एजुकेशन लोन की शुरुआती ब्याज दर 12.50% है, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक है। हालांकि, असल ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल, लोन की राशि, कोर्स, संस्थान और टेन्योर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की ध्यान से तुलना करें। ब्याज दर में थोड़ा-सा अंतर भी लोन की पूरे टेन्योर के दौरान चुकाई जाने वाली कुल रकम पर बड़ा असर डाल सकता है। इसलिए हमेशा ऐसे बैंक का चयन करें, जो आपकी जरूरत और प्रोफाइल के अनुसार सबसे किफायती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराता हो। इससे भविष्य में कर्ज का बोझ कम रखने में मदद मिल सकती है।
एजुकेशन लोन लेने से पहले बैंक के रिपेमेंट नियमों और मोरेटोरियम पीरियड को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। यह पक्का करें कि कोर्स पूरा होने के बाद नौकरी खोजने और कमाई शुरू करने के लिए बैंक कितना समय दे रहा है। इसके अलावा, प्रोसेसिंग फीस, हिडन चार्जेज और प्रीपेमेंट चार्ज जैसी अन्य लागतों की भी ध्यान से जांच करें। इन खर्चों की पहले से जानकारी होने पर भविष्य में किसी तरह की वित्तीय परेशानी से बचा जा सकता है।

सरकारी बैंकों में मिल रही हैं किफायती ब्याज दरें
अगर आप एजुकेशन लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सरकारी बैंक किफायती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं। जून 2026 में बैंकों की वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक ( PNB ) सबसे कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है, जिसकी शुरुआती दर 8.10% है। इसके बाद देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 8.90% की शुरुआती ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है।
You may also like
- बदलेगा CUET का पैटर्न? संसदीय समिति बोली- आर्ट्स, सोशल साइंस जैसे विषयों की परीक्षा में MCQ सही नहीं, समीक्षा करें
- NEET परीक्षा रद्द होने के बाद कितने छात्रों ने चुना मौत का रास्ता ? आंकड़े देख रह जाएंगे दंग
- एनएमपीबी में अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्ती जारी, 30 जुलाई तक भरें फॉर्म
- कलेक्टर कार्यालय बस्तर में 60 गेस्ट टीचर पदों पर भर्ती जारी, फटाफट 21 जून तक करें आवेदन
- नॉर्दर्न रेलवे ने NEET परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की
वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक स्टूडेंट्स को 9.25% ब्याज दर पर एजुकेशन लोन ऑफर कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में एजुकेशन लोन की ब्याज दर 10.25% से शुरू होती है। BankBazaar.com द्वारा जारी ये दरें विदेश में पढ़ाई के लिए 7.5 लाख रुपये से अधिक के एजुकेशन लोन पर दी जा रहीं हैं। हालांकि, असल ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल, कोर्स, संस्थान और लोन की राशि के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
प्राइवेट बैंकों में एजुकेशन लोन की ताजा ब्याज दरें
प्राइवेट सेक्टर के बैंक आमतौर पर सरकारी बैंकों की तुलना में थोड़ी अधिक ब्याज दरों पर एजुकेशन लोन उपलब्ध कराते हैं। जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार, ICICI बैंक 9.00% की शुरुआती ब्याज दर के साथ प्राइवेट बैंकों में सबसे कम दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है। इसके बाद IDFC First Bank 9.50% और IDBI बैंक 9.90% की ब्याज दर पर एजुकेशन लोन ऑफर कर रहे हैं।
वहीं, Axis Bank में एजुकेशन लोन की ब्याज दर 10.81% से शुरू होती है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank में एजुकेशन लोन की शुरुआती ब्याज दर 12.50% है, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक है। हालांकि, असल ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल, लोन की राशि, कोर्स, संस्थान और टेन्योर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
लोन लेने से पहले ब्याज दरों की अच्छी तरह तुलना करें
एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की ध्यान से तुलना करें। ब्याज दर में थोड़ा-सा अंतर भी लोन की पूरे टेन्योर के दौरान चुकाई जाने वाली कुल रकम पर बड़ा असर डाल सकता है। इसलिए हमेशा ऐसे बैंक का चयन करें, जो आपकी जरूरत और प्रोफाइल के अनुसार सबसे किफायती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराता हो। इससे भविष्य में कर्ज का बोझ कम रखने में मदद मिल सकती है।
रिपेमेंट नियम और मोरेटोरियम पीरियड को अच्छी तरह समझें