Homeopathy पोस्ट को लेकर अनुष्का शर्मा ट्रोल, यूजर्स ने पूछा, क्या प्रेमानंद महाराज सारी बीमारियां ठीक कर देंगे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया में होम्योपैथी को लेकर बहस तेज कर दी है। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने नामी होम्योपैथी डॉक्टर राजन संकरण का एक वीडियो शेयर करते हुए होम्योपैथी इलाज के प्रति अपना समर्थन दिखाया था। अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि होम्योपैथी मेरी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा है, क्योंकि होम्योपैथी से मुझे निजी जिंदगी में बहुत फायदा मिला है।
हालांकि, कुछ यूजर्स ने अनुष्का का खुलकर समर्थन भी किया और ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ा। आलोचना करने वाले शख्स को एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा कि क्या तुम्हें लगता है कि होम्योपैथी अवैज्ञानिक और फर्जी है? तुम्हें खुद दिमागी इलाज की जरूरत है। होम्योपैथी ने ऐसे लोगों का भी इलाज किया है, जिनका इलाज एलोपैथिक डॉक्टर भी नहीं कर पाए।
साथ ही, इस शोर के बीच कुछ यूजर्स ने अनुष्का को इस तरह के पोस्ट करने या विवादित मुद्दों से बचने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा कि 60 मिलियन से ज्यादा लोग आपको फॉलो करते हैं, और आप होम्योपैथी को प्रमोट कर रही हैं। मैंने कई लोगों को होम्योपैथी या अंधविश्वास में पड़कर जान गंवाते देखा है। क्या इस तरह की सलाह आपको किसी फर्जी बाबा से मिलती है?
विराट और अनुष्का पिछले कुछ सालों से प्रेमानंद जी महाराज से मिलते रहे हैं, जिसके कारण कुछ यूजर्स उनके आध्यात्मिक झुकाव से असहज नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का के प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के वीडियो और पोस्ट आए दिन वायरल होते हैं। विराट और अनुष्का कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में प्रेमानंद जी महाराज और अपने आध्यात्मिक झुकाव को लेकर खुलकर बात भी कर चुके हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि दोनों अंधविश्वासी हो गए हैं और अवैज्ञानिक चीजों को प्रमोट कर रहे हैं।
You may also like
- 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'ओमकारा' तक - मशहूर नाटकों पर बनी बॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में
- शिल्पा शिंदे ने उड़ाया बीमारी का मजाक, तो भड़कीं हिना खान ने सीधे PM मोदी से लगा दी गुहार
- हॉलीवुड की छोटी फिल्म 'ऑब्सेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, जानें इसकी अनोखी कहानी
- गुल्लक सीजन 5: एक मध्यमवर्गीय परिवार की सच्ची कहानी
- नेटफ्लिक्स की नई डार्क कॉमेडी 'मां बहन': एक अनोखी कहानी
अनुष्का पर भड़के कुछ सोशल मीडिया यूजर्स
अनुष्का के होम्योपैथी को समर्थन देने से कुछ यूजर्स भड़क गए और जमकर उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भारतीयों को होम्योपैथी इलाज अपनाने की सलाह दे रही हैं। शायद फर्जी बाबाओं से उनका मन नहीं भरा, तो अब वह होम्योपैथी जैसी अवैज्ञानिक और फर्जी इलाज पद्धति का समर्थन कर लोगों को गुमराह कर रही हैं। वह दिन दूर नहीं जब वह कहेंगी कि प्रेमानंद महाराज आपकी सारी बीमारियां ठीक कर देंगे।हालांकि, कुछ यूजर्स ने अनुष्का का खुलकर समर्थन भी किया और ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ा। आलोचना करने वाले शख्स को एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा कि क्या तुम्हें लगता है कि होम्योपैथी अवैज्ञानिक और फर्जी है? तुम्हें खुद दिमागी इलाज की जरूरत है। होम्योपैथी ने ऐसे लोगों का भी इलाज किया है, जिनका इलाज एलोपैथिक डॉक्टर भी नहीं कर पाए।
साथ ही, इस शोर के बीच कुछ यूजर्स ने अनुष्का को इस तरह के पोस्ट करने या विवादित मुद्दों से बचने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा कि 60 मिलियन से ज्यादा लोग आपको फॉलो करते हैं, और आप होम्योपैथी को प्रमोट कर रही हैं। मैंने कई लोगों को होम्योपैथी या अंधविश्वास में पड़कर जान गंवाते देखा है। क्या इस तरह की सलाह आपको किसी फर्जी बाबा से मिलती है?









