गांवों में ही बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड: जानें बाल आधार के जरूरी दस्तावेज और UIDAI के नए नियम
आधार कार्ड नियम: आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्रामीण आगरा के लोगों के घर के पास ही आधार से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाने की तैयारियां की जा रही हैं। पंचायती राज विभाग की योजना जिले की सभी 690 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन (Enrollment) और अपडेट मशीनें लगाने की है। इन मशीनों से बच्चों के नए आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए नए आधार कार्ड यहाँ नहीं बनाए जाएंगे। फिर भी, मौजूदा आधार कार्ड में पते, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक्स या अन्य जानकारी को बदलने जैसे महत्वपूर्ण अपडेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।