Aadhaar Card Update Rules: आधार में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और जन्मतिथि? यहाँ जानें लिमिट

Newspoint
आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान से पूरी तरह जुड़ चुका है। इसके बिना हमारे रोजमर्रा के कई जरूरी काम बीच में ही अटक जाते हैं। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर नया सिम कार्ड लेने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने तक, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने आधार कार्ड में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं। यूआईडीएआई ने इसके लिए कुछ खास नियम तय किए हैं, ताकि लोग जरूरत पड़ने पर अपनी जानकारी को आसानी से सुधार सकें।
Hero Image


कितनी बार बदल सकते हैं अपना पता?

आधार कार्ड में अपना पता आप अपनी जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए कोई तय सीमा नहीं है। इस काम को आप आसानी से 'myAadhaar' पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और बार-बार घर बदलते हैं, तो आप अपने मौजूदा पते को आधार में अपडेट करा सकते हैं। ध्यान रखें कि हर बार पता अपडेट करने के लिए एक तय फीस लगती है और इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ दिनों का समय लगता है।

मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी जितनी बार चाहें बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। इसके अलावा यूआईडीएआई के आधार ऐप पर भी मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा मिलती है। अपना नया नंबर डालने के बाद आपको ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नंबर अपडेट होने के बाद आधार से जुड़े सभी मैसेज और अलर्ट सीधे आपके नए मोबाइल नंबर पर आने लगेंगे।

You may also like



ये भी पढ़ें: UIDAI Rules: बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया तो अटक सकते हैं जरूरी काम

नाम और जन्मतिथि कितनी बार बदल सकते हैं?

यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक, आप अपने आधार कार्ड में अपना नाम पूरी जिंदगी में सिर्फ दो बार ही अपडेट करवा सकते हैं। इसके उलट, अगर आपको अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) या जेंडर (लिंग) में कोई सुधार करवाना है, तो इसकी इजाजत सिर्फ एक बार ही मिलती है। इसलिए इन जानकारियों को बदलते समय खास सावधानी बरतें।


आधार कार्ड में अपना नाम कैसे सुधारें?

  • सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर से आधार ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद अपने आधार नंबर और मोबाइल पर आए ओटीपी की मदद से ऐप में लॉगिन करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर "Update Aadhaar Online" का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहाँ "Name" वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना सही नाम दर्ज करें।
  • आखिरी में जो भी फीस लगे उसका भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

आधार ऐप से अपना पता कैसे बदलें?

  • ऐप के अंदर जाकर "Update Address Online" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पता बदलने के लिए दिए गए खास विकल्प को चुनें।
  • अब पते के सबूत के तौर पर मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने और अपनी नई जानकारी भरने के बाद तय फीस का भुगतान करें।



Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint