EPS-95 पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, घर बैठे जमा होगा लाइफ सर्टिफिकेट
पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने कर्मचारी पेंशन योजना-1995 (EPS-95) के तहत आने वाले लाखों पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद खास सुविधा शुरू की है। अगर आप बीमारी या बढ़ती उम्र या किसी अन्य तकनीकी कारण से अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा नहीं कर पा रहे हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। EPFO ने डाक विभाग की मदद से एक खास 'डोरस्टेप सेवा' शुरू की है, जिसके तहत पेंशनभोगी घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।
EPFO द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जो पेंशनभोगी बैंक या EPFO कार्यालय नहीं जा सकते हैं, वो 033-22029000 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने के बाद डाक विभाग का एक कर्मचारी (डाकिया) सीधे पेंशनभोगी के घर पहुंचेगा। इसके बाद डाकिया बायोमेट्रिक मशीन की मदद से घर पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ( Digital Life Certificate ) जमा करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए पेंशनभोगी से किसी प्रकार का कोई फीस नहीं लिया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।

वर्तमान में पात्र पेंशनभोगियों, विधवाओं और नामांकित लाभार्थियों के लिए न्यूनतम पेंशन राशि 1,000 रुपये प्रति माह तय है। वहीं, बच्चों को 250 रुपये प्रति माह और अनाथ बच्चों को 750 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्रदान की जाती है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य बुजुर्ग पेंशनभोगियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत देना और उन्हें घर बैठे सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
EPFO द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जो पेंशनभोगी बैंक या EPFO कार्यालय नहीं जा सकते हैं, वो 033-22029000 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने के बाद डाक विभाग का एक कर्मचारी (डाकिया) सीधे पेंशनभोगी के घर पहुंचेगा। इसके बाद डाकिया बायोमेट्रिक मशीन की मदद से घर पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ( Digital Life Certificate ) जमा करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए पेंशनभोगी से किसी प्रकार का कोई फीस नहीं लिया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।
You may also like
- पूर्व आईपीएस अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा
- बड़ी खबर! पाकिस्तान ने भारत का आमंत्रण ठुकराया, दिल्ली में होने वाली चैंपियनशिप में नहीं लेगा हिस्सा
- लखनऊ में शहीद पथ पर स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंजिश की आशंका
- यूपी चकबंदी विभाग में बड़ा फैसला, भ्रष्ट और अयोग्य अधिकारियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
- एक हफ्ते तक खाना न खाने से कितने KG वजन कम होगा? एक्सपर्ट से समझें तेजी से वजन घटाने की ये गुप्त विधि'
स्मार्टफोन से जमा कर सकते है डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
EPFO ने स्पष्ट किया है कि अब पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ( DLC ) जमा कर सकते हैं। इसके लिए वे फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का उपयोग करते हुए UMANG या Aadhaar Face RD ऐप के माध्यम से अपना DLC जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, पेंशनभोगी अपने नजदीकी Common Service Center ( CSC ) केंद्र या बैंक शाखा में जाकर भी अपना जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करा सकते हैं।नियम और पेंशन राशि कितनी तय की गई है
नियमों के अनुसार, प्रत्येक EPS-95 पेंशनभोगी को अपने अंतिम जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तारीख से 12 महीने के भीतर नया जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करना अनिवार्य है। यदि कोई पेंशनभोगी ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जा सकती है।वर्तमान में पात्र पेंशनभोगियों, विधवाओं और नामांकित लाभार्थियों के लिए न्यूनतम पेंशन राशि 1,000 रुपये प्रति माह तय है। वहीं, बच्चों को 250 रुपये प्रति माह और अनाथ बच्चों को 750 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्रदान की जाती है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य बुजुर्ग पेंशनभोगियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत देना और उन्हें घर बैठे सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।









