Newspoint Logo

EPFO Update: अब UPI और ATM से हो सकेगी PF निकासी, जानें जरूरी तैयारी

Newspoint
अब तक कर्मचारियों को PF फंड निकालने के लिए केवल आवेदन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती थी। लेकिन बदलते समय में EPFO की नई UPI-आधारित सुविधा इस सिस्टम में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। केंद्र सरकार ने इस पहल से जुड़े सभी जरूरी तकनीकी कार्य पूरे कर लिए हैं। जल्द ही UPI और ATM के जरिए PF निकासी को मंजूरी मिलने की संभावना है। हालांकि, इस नई डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होंगी।
Hero Image

You may also like



EPFO पहले ही ₹5 लाख तक के योग्य क्लेम्स के लिए ऑटो-सेटलमेंट सुविधा शुरू कर चुका है, जिससे दावों के निदान की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। अब अगर नई UPI और ATM आधारित निकासी प्रणाली लागू होती है, तो कर्मचारियों को आपात स्थिति में अपने फंड तक और भी तेजी से पहुंच मिल सकेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक आसान और सुविधाजनक बन जाएगी।


अपने UAN अकाउंट का स्टेटस कैसे चेक करें


जानकारो के अनुसार, सबसे पहला और जरूरी कदम अपने Universal Account Number (UAN) का स्टेटस चेक करना है। कई कर्मचारी तब परेशानी में पड़ जाते हैं जब उन्हें अचानक पैसों की जरूरत होती है, लेकिन वे अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाते। पासवर्ड भूल जाना या मोबाइल नंबर बदल जाना जैसी समस्याएं आम हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अभी पक्का करें कि आपका UAN सक्रिय (active) है और उससे जुड़ी सभी जानकारी सही है। भविष्य में यही अकाउंट आपके PF फंड तक पहुंच का मुख्य माध्यम होगा।



व्यक्तिगत जानकारी सही होना जरूरी


EPFO रिकॉर्ड में दर्ज आपका नाम, जन्म तिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी आपके Aadhaar, PAN Card और नियोक्ता (employer) के रिकॉर्ड से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। कई बार नाम की छोटी सी स्पेलिंग गलती भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बाधा बन सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि UPI आधारित निकासी सुविधा शुरू होने से पहले सभी KYC दस्तावेजों की सही तरीके से जांच कर लेना जरूरी है।

बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और UPI ID अपडेट रखें


नई सुविधा में भले ही UPI का उपयोग होगा, लेकिन बैंक अकाउंट पूरी प्रक्रिया का आधार रहेगा। इसलिए EPFO खाते में दर्ज बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और अन्य विवरण सही होने चाहिए। साथ ही, UMANG से जुड़े मोबाइल नंबर, Aadhaar FaceRD से लिंक मोबाइल नंबर और UPI ID सभी सक्रिय होने चाहिए। यदि कोई नंबर बंद हो गया है या गलत UPI ID लिंक है, तो निकासी प्रक्रिया में समस्या आ सकती है।








Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint