Newspoint Logo

मानसून में हेल्दी डाइट कैसे रखें? जानें एक्सपर्ट के जरूरी टिप्स

Newspoint
मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और आने वाले कुछ हफ्तों में यह देश के ज्यादातर हिस्सों में फैल जाएगा। मानसून के आते ही चाय-पकौड़े और अन्य तली-भुनी चीजों की क्रेविंग भी बढ़ने लगती है। हालांकि, बारिश के मौसम में खुद को फिट रखना एक बड़ी चुनौती होती है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह फिट और स्वस्थ दिखे, जिसके लिए सही खानपान बहुत अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि ऐसा क्या खाएं जिससे वजन न बढ़े और बीमारियों से भी बचाव हो सके।
Hero Image

You may also like



मौसमी सब्जियां और फलों को दें प्राथमिकता

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मानसून में हरी सब्जियां, मौसमी सब्जियां और मौसमी फल खाना काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही सही मात्रा में अनाज, दालें और डेयरी प्रोडक्ट्स को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

प्रोटीन के लिए दालें, सोया और पनीर अच्छे विकल्प हैं। नॉनवेज खाने वाले लोग लीन मीट का सेवन कर सकते हैं। मानसून में बाहर का खाना, तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचना चाहिए।


तली-भुनी चीजें खाने में बरतें सावधानी

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया, फंगस और अन्य पैरासाइट्स की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए बाहर की तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए। अगर पकौड़े खाने का मन हो, तो उन्हें घर पर बनाएं और सीमित मात्रा में ही खाएं। संतुलित खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है और अपनी कैलोरी व प्रोटीन की जरूरत के अनुसार ही भोजन करें। हर व्यक्ति की जरूरत उसकी उम्र, सेहत और जीवनशैली के अनुसार अलग-अलग होती. मानसून में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पीना चाहिए। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है। साथ ही, उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint