500 रुपये का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया पहचानने का सबसे आसान तरीका
तकनीक के लगातार विकास के साथ बदमाश भी नकली नोट बनाने के लिए पहले से ज्यादा आधुनिक तरीके अपनाने लगे हैं। ऐसे में नकली नोटों का चलन आज भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस समस्या पर रोक लगाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार में फर्जी नोट मिलने के मामले सामने आते रहते हैं। इसी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) लोगों से 500 रुपये के असली और नकली नोट की पहचान करना सीखने की अपील कर रहा है।
RBI समय-समय पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जागरूक करता रहता है। हाल ही में RBI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें 500 रुपये के असली नोट की पहचान करने से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस पोस्ट में 500 रुपये के नोट की तस्वीर के साथ मैग्निफाइंग ग्लास के जरिए "INDIA Bharat" लिखी हुई लाइन को दिखाया गया है और बताया गया है कि इस फीचर की मदद से असली नोट की पहचान कैसे की जा सकती है।
RBI की पोस्ट में माइक्रो लेटरिंग ( Microlettering ) को 500 रुपये के नोट का एक महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर बताया गया है। इस फीचर की सही जानकारी होने पर लोग नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं और संभावित वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं।
You may also like
- अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! नौसेना 75 फीसदी और सेना-वायुसेना 50% जवानों को रख सकती हैं स्थायी, जानें पूरी खबर
- 9 Jaguar से IAF की 'शमशेर' नई ताकत, ब्रिटेन के रिटायर्ड फाइटर जेट का भारत क्यों 'दीवाना'? इनसाइड स्टोरी
- Agnipath Scheme: अग्निवीरों की रिटेंशन बढ़ाने पर विचार, तीनों सेनाओं ने सरकार को दिया प्रस्ताव
- फिरोजाबाद से हाथरस पहुंची प्रेमिका, घर पहुंचते ही भाग गया प्रेमी; 12 घंटे तक गांव के बाहर धरने पर बैठी रही युवती
- दुबई हादसाः जान गंवाने वालों के परिजनों को कंपनी से मिली 26-26 लाख की आर्थिक मदद, घायलों को भी दिया गया मुआवजा
RBI के अनुसार, 500 रुपये के असली नोट में महात्मा गांधी की शॉल की तह (Fold) पर बेहद छोटे अक्षरों में 'Bharat' और 'INDIA' लिखा होता है। इसके अलावा, महात्मा गांधी के चश्मे के फ्रेम पर 'RBI' और नोट के बाईं ओर बेहद छोटे अक्षरों में 'RBI500INDIA' लिखा होता है। यही माइक्रो लेटरिंग असली और नकली 500 रुपये के नोट के बीच अंतर पहचानने में मदद करती है।
इसके अलावा, RBI ने बताया कि नोट की पहचान या उसकी सत्यता की जांच के लिए लोग उसकी आधिकारिक वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को अपने पास मौजूद नोट के असली या नकली होने को लेकर संदेह है, तो वह RBI द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और तकनीकी सुविधाओं का उपयोग करके उसकी जांच कर सकता है।
RBI का MANI ऐप
RBI ने मोबाइल यूजर्स के लिए MANI (Mobile Aided Note Identifier) नाम का एक खास ऐप तैयार किया है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में उपलब्ध है।
नोट की जांच करने के लिए अपने फोन में MANI ऐप खोलें और मोबाइल का कैमरा ऑन करके 500 रुपये के नोट को स्कैन करें। इसके बाद ऐप नोट से जुड़े सुरक्षा फीचर्स की पहचान करने में आपकी मदद करता है।
इस ऐप की खास बात यह है कि यह ऑफलाइन भी काम करता है और हल्के-फुल्के फटे या घिसे हुए नोटों की पहचान करने में भी उपयोगी है। हालांकि, यह ऐप नोट के असली या नकली होने का अंतिम कानूनी निर्णय नहीं देता, बल्कि नोट पर मौजूद सुरक्षा फीचर्स की पहचान करने में सहायता करता है।





