Train Ticket Booking: बिना एजेंट के खुद बुक करें कंफर्म ट्रेन टिकट, जानिए आईआरसीटीसी की यह सीक्रेट ट्रिक

Newspoint
अगर आपको ट्रेन का कंफर्म टिकट चाहिए, तो कई बार यह काम बड़ा सिरदर्द बन जाता है। खासकर उन रूटों पर जहाँ टिकट खिड़की खुलते ही कुछ ही मिनटों में सारे टिकट बुक हो जाते हैं। रेलवे यात्रियों के लिए एक बहुत ही काम की ट्रिक है जो आपका समय और पैसा दोनों बचाएगी। लोग अक्सर अपनी यात्रा के लिए बहुत पहले से टिकट बुक करते हैं, लेकिन फिर भी हर किसी को कंफर्म सीट नहीं मिल पाती। यही वजह है कि मजबूरी में कई लोग एजेंटों के जरिए टिकट बुक कराने का रास्ता चुनते हैं।
Hero Image

You may also like



एजेंटों के जरिए टिकट बुक कराने पर लोगों को जेब से अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप चाहें, तो एक आसान तरीका अपनाकर खुद भी कंफर्म ट्रेन टिकट पा सकते हैं और आपको किसी एजेंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

कंफर्म ट्रेन टिकट के लिए क्या करें?

  • इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना है कि टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही यात्रियों की सारी जानकारी 'मास्टर लिस्ट' में भरकर रख लेनी है।
  • अगर आप ऐसा करते हैं, तो टिकट बुक करते समय आपको यात्री का नाम, उम्र और बाकी जानकारी बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इससे आपकी बुकिंग का कीमती समय बचेगा और तत्काल या सामान्य बुकिंग में कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: RailOne App: ट्रेन यात्रियों की बढ़ी ताकत, अब वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं, पहले ही चल जाएगा पता


कैसे बनाएं अपनी मास्टर लिस्ट?

  • इसके लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं।
  • अगर आप चाहें तो आईआरसीटीसी (IRCTC) के ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • यहाँ अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको 'MY Account' सेक्शन में जाकर 'My Profile' पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहाँ आपको 'Add / Modify Master List' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उसे भरकर सबमिट करना होगा।
  • इस फॉर्म में अपनी कैटेगरी चुनें और मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि आदि भरकर सबमिट कर दें।
  • आप इस मास्टर लिस्ट में जितने चाहें उतने यात्रियों के नाम पहले से जोड़कर रख सकते हैं।
  • बस, अब आपकी मास्टर लिस्ट पूरी तरह तैयार है।
  • अब आप जब भी ट्रेन टिकट बुक करेंगे, तो आपको इस लिस्ट से सीधे यात्री का नाम चुनना होगा।
  • ऐसा करने से आपका समय बचेगा और आप किसी भी एजेंट की मदद के बिना खुद ही कंफर्म ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे। यह तरीका खासकर तत्काल टिकट बुक करने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है।

एक दिन पहले बुक करें तत्काल टिकट

तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा आपको अपनी यात्रा की तारीख से ठीक एक दिन पहले टिकट बुक करने की इजाजत देती है। हालांकि इसमें सामान्य टिकट की कीमत से थोड़ा ज्यादा चार्ज लगता है, लेकिन यह बहुत महंगा नहीं होता। तत्काल बुकिंग स्लीपर, 3AC, 2AC और एग्जीक्यूटिव सहित सभी क्लास के लिए उपलब्ध होती है। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट, आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप या पेटीएम ऐप का इस्तेमाल करके घर बैठे या रेलवे स्टेशन जाकर तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।

बुकिंग के लिए तय समय


कृपया ध्यान दें कि चुनिंदा ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले मुख्य स्टेशन से शुरू होती है। एसी क्लास (2A/3A/CC/EC/3E) के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है। वहीं, नॉन-एसी क्लास (SL/FC/2S) के लिए तत्काल कोटे के तहत बुकिंग सुबह 11:00 बजे से शुरू की जाती है।






Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint