बारिश में बच्चों को एक्टिव रखने के 10 मजेदार इंडोर गेम्स, घर बैठे होगा भरपूर मनोरंजन
बारिश का मौसम बच्चों को जितना पसंद आता है, उतनी ही चिंता माता-पिता को भी होती है। लगातार बारिश होने पर बच्चे बाहर जाकर खेल नहीं पाते, जिससे वे घर में बोर होने लगते हैं और मोबाइल या टीवी पर ज्यादा समय बिताने लगते हैं। ऐसे में कुछ मजेदार इंडोर गेम्स बच्चों को न सिर्फ एक्टिव रखते हैं, बल्कि उनकी सोचने-समझने की क्षमता, क्रिटिविटी और शारीरिक गतिविधि को भी बढ़ावा देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 आसान और मनोरंजक इंडोर गेम्स के बारे में।
घर के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे सुराग और गिफ्ट छिपाएं। बच्चों को एक-एक सुराग के जरिए खजाने तक पहुंचने दें। इससे उनकी सोचने और समस्या सुलझाने की क्षमता बढ़ती है।
यह सदाबहार गेम बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी पसंदीदा है। हल्का संगीत चलाएं और संगीत बंद होते ही सभी को कुर्सी पर बैठना होगा। यह खेल बच्चों को खूब पसंद आता है।
जिगसॉ पज़ल, वर्ड पज़ल या नंबर पज़ल बच्चों की याददाश्त और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं। अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए बाजार में कई तरह के पज़ल उपलब्ध हैं।
प्लास्टिक की खाली बोतलों को पिन की तरह सजाकर सॉफ्ट बॉल से गिराने का खेल खेलें। यह बच्चों के संतुलन और हाथ-आंख के तालमेल को बेहतर बनाता है।
बच्चों का पसंदीदा संगीत चलाकर 15-20 मिनट की डांस पार्टी रखें। इससे उनका मनोरंजन भी होगा और अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
एक व्यक्ति कहानी की शुरुआत करे और बाकी बच्चे बारी-बारी से उसमें नई बातें जोड़ते जाएं। यह खेल बच्चों की सोचन की ताकत और लैग्वज स्किल को विकसित करता है।
रंग भरना, पेपर क्राफ्ट, ओरिगामी या ड्राइंग जैसी चीज बच्चों की क्रिटिविटी को बढ़ाती हैं और उनका समय भी अच्छे से बीतता है।
ये पारंपरिक इंडोर गेम्स बच्चों को सब्र, रणनीति और टीम भावना सिखाने में मदद करते हैं। पूरा परिवार मिलकर भी इनका मजा ले सकता है।
बच्चों के लिए आसान योगासन, स्ट्रेचिंग या मजेदार फिटनेस चैलेंज घर के अंदर भी उन्हें सक्रिय बनाए रखते हैं। इससे उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगती है।
कुछ सामान ट्रे में रखें और बच्चों को कुछ सेकंड तक दिखाएं। फिर सामान ढक दें और उनसे पूछें कि उन्होंने कौन-कौन सी चीजें देखीं। इससे उनकी याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बेहतर होती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपके बच्चे घर के अंदर रहते हुए भी खुश, सक्रिय और रचनात्मक बने रहें, तो इन आसान इंडोर गेम्स को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।
1. ट्रेजर हंट (Treasure Hunt)
घर के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे सुराग और गिफ्ट छिपाएं। बच्चों को एक-एक सुराग के जरिए खजाने तक पहुंचने दें। इससे उनकी सोचने और समस्या सुलझाने की क्षमता बढ़ती है।
2. म्यूजिकल चेयर
यह सदाबहार गेम बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी पसंदीदा है। हल्का संगीत चलाएं और संगीत बंद होते ही सभी को कुर्सी पर बैठना होगा। यह खेल बच्चों को खूब पसंद आता है।
3. पज़ल गेम्स
जिगसॉ पज़ल, वर्ड पज़ल या नंबर पज़ल बच्चों की याददाश्त और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं। अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए बाजार में कई तरह के पज़ल उपलब्ध हैं।
4. इनडोर बॉलिंग
प्लास्टिक की खाली बोतलों को पिन की तरह सजाकर सॉफ्ट बॉल से गिराने का खेल खेलें। यह बच्चों के संतुलन और हाथ-आंख के तालमेल को बेहतर बनाता है।
5. डांस पार्टी
बच्चों का पसंदीदा संगीत चलाकर 15-20 मिनट की डांस पार्टी रखें। इससे उनका मनोरंजन भी होगा और अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
You may also like
- Whatsapp Tips: अपने किसी खास दोस्त को करना चाहते हैं स्टेटस में टैग? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
- हर पिता अपनी बिटिया रानी से कभी न कहें 5 बातें, वरना वह खुद पर शक करने लगती है और रिश्तों में आ जाती है खटास
- WhatsApp tips: कुछ ख़ास लोगों से छिपाना चाहते हैं अपना व्हाट्सएप स्टेटस? तो जान लें आसान तरीका
- WhatsApp Update: अब किसी का जन्मदिन नहीं रखना पड़ेगा याद! व्हाट्सएप ला रहा बर्थडे रिमाइंडर फीचर, ऐसे काम करेगा
- Gold Price Today: 10 जुलाई को इतनी हो गई सोने और चांदी की कीमत, क्लिक कर जान लें अपने शहर का भाव
6. स्टोरी बिल्डिंग गेम
एक व्यक्ति कहानी की शुरुआत करे और बाकी बच्चे बारी-बारी से उसमें नई बातें जोड़ते जाएं। यह खेल बच्चों की सोचन की ताकत और लैग्वज स्किल को विकसित करता है।
7. आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी
रंग भरना, पेपर क्राफ्ट, ओरिगामी या ड्राइंग जैसी चीज बच्चों की क्रिटिविटी को बढ़ाती हैं और उनका समय भी अच्छे से बीतता है।
8. लूडो, कैरम और शतरंज
ये पारंपरिक इंडोर गेम्स बच्चों को सब्र, रणनीति और टीम भावना सिखाने में मदद करते हैं। पूरा परिवार मिलकर भी इनका मजा ले सकता है।
9. योग और फन एक्सरसाइज
बच्चों के लिए आसान योगासन, स्ट्रेचिंग या मजेदार फिटनेस चैलेंज घर के अंदर भी उन्हें सक्रिय बनाए रखते हैं। इससे उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगती है।
10. मेमोरी गेम
कुछ सामान ट्रे में रखें और बच्चों को कुछ सेकंड तक दिखाएं। फिर सामान ढक दें और उनसे पूछें कि उन्होंने कौन-कौन सी चीजें देखीं। इससे उनकी याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बेहतर होती है।
स्क्रीन टाइम कम करने का आसान तरीका
बारिश के दिनों में बच्चे अक्सर मोबाइल, टीवी या टैबलेट पर ज्यादा समय बिताने लगते हैं। ऐसे में ये इंडोर गेम्स उनके स्क्रीन टाइम को कम करने का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। साथ ही, परिवार के साथ समय बिताने का भी अच्छा मौका मिलता है।अगर आप भी चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपके बच्चे घर के अंदर रहते हुए भी खुश, सक्रिय और रचनात्मक बने रहें, तो इन आसान इंडोर गेम्स को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।