Chocolate Cookies Recipe: घर पर बोरनविटा से बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी कुकीज
अगर आप रोजाना एक जैसी कुकीज खाकर ऊब चुके हैं और घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो Bournvita Cookies Recipe आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। बोरनविटा के चॉकलेटी और माल्ट फ्लेवर से तैयार ये कुकीज खाने में बेहद लाजवाब होती हैं। इन्हें बनाने के लिए न तो बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत है और न ही बेकिंग में एक्सपर्ट होने की। कुछ आम चीजों की मदद से आप घर पर ही बाजार जैसी स्वादिष्ट कुकीज तैयार कर सकते हैं। इन्हें शाम की चाय, कॉफी या बच्चों के टिफिन में शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं बोरनविटा कुकीज बनाने की आसान रेसिपी।
बोरनविटा कुकीज बनाने के लिए सामग्री
घर पर चॉकलेट-माल्ट कुकीज बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:

बोरनविटा कुकीज बनाने के लिए सामग्री
घर पर चॉकलेट-माल्ट कुकीज बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:
- 1 कप मैदा
- आधा कप बोरनविटा पाउडर
- आधा कप मक्खन
- आधा कप पिसी हुई चीनी
- 2 बड़े चम्मच दूध
- आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस
- 2 बड़े चम्मच चॉकलेट चिप्स
- एक चुटकी नमक
कैसे बनाएं बोरनविटा की चॉकलेटी कुकीज?
1. मक्खन और चीनी का मिश्रण बनाएं
सबसे पहले एक बड़े बाउल में मक्खन और पिसी हुई चीनी डालें। इन्हें अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिश्रण हल्का, मुलायम और क्रीमी हो जाए। अब इसमें वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें। इससे कुकीज में अच्छी खुशबू और स्वाद आएगा।2. मैदा और बोरनविटा मिलाएं
एक अलग बर्तन लें और उसमें मैदा, बोरनविटा पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह छान लें। ऐसा करने से मिश्रण में गांठें नहीं रहेंगी और कुकीज का टेक्सचर भी बेहतर बनेगा।You may also like
- 'डिप्रेशन का नाटक बंद कर', बेटे की तकलीफ पर पिता ने कही यह बात, भड़की बहन बोली-खुद को कुछ कर लेगा तब सच मानोगे?
- नाखूनों की खूबसूरती के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, जानें सही ट्रिमिंग और मॉइस्चराइजिंग टिप्स
- बालों में करवाया है कलर तो इन बातों का रखें ध्यान, टूटने और रूखेपन से बचाने में मिलेगी मदद
- बाल धोते समय न करें ये गलतियां, जानें शैंपू और कंडीशनर लगाने का सही तरीका
- अंडरआर्म्स की त्वचा दिखने लगी है डार्क? जानें कालापन बढ़ने की वजह और देखभाल के तरीके





