डिनर के बाद कुछ टेस्टी चाहिए? ये आसान फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी ज़रूर करें ट्राय
रात के खाने के बाद मीठा खाने का मन करना बिल्कुल आम बात है। लेकिन हर बार बाहर की मिठाई खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में घर पर हेल्दी, टेस्टी और मिनटों में बनने वाला ऑप्शन चाहिए, तो फ्रूट कस्टर्ड से बेहतर कुछ नहीं।
फ्रूट कस्टर्ड न सिर्फ खाने में मजेदार होता है, बल्कि ये आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है। इसमें दूध की ताकत, फलों का फाइबर और कस्टर्ड पाउडर का स्वाद – सब कुछ एक साथ मिल जाता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री:
आसान रेसिपी:
टिप्स:अगर आप चाहें तो इसमें बादाम, किशमिश, या थोड़ा सा हनी भी डाल सकते हैं। बच्चों को ये बेहद पसंद आता है और ये एक हेल्दी डेज़र्ट ऑप्शन भी है।
अगर आपको रात के खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो फ्रूट कस्टर्ड एक शानदार और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना आसान है, ज़्यादा समय भी नहीं लगता और इसमें मौजूद दूध और ताजे फल आपकी सेहत का भी ध्यान रखते हैं। बाहर की मिठाई खाने की बजाय जब चाहें तब इस टेस्टी और ठंडे डेज़र्ट को घर पर बनाएं और अपनी मीठी क्रेविंग को करें हेल्दी तरीके से पूरा।
You may also like
- Whatsapp: आज ही कर दें ये एक छोटी सी Setting और अकाउंट को मिलेगी डबल सिक्योरिटी, क्लिक कर जानें
- Egg Storage Tips: फ्रिज में रखने के बाद भी क्यों टूट जाता है अंडे का छिलका? जानें कब खाना सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
- एक पिता के तीनों बेटे बने करोड़पति, लोगों ने पूछा-कैसे किया ये कमाल? फिर पिता ने जो बताया, वो खास है
- मोगरे में ढेरों फूल उगाने के लिए क्या करें? सविता की बगिया से मिला 5 रुपये वाला तरीका, छोटा सफेद टुकड़ा आएगा काम
- क्या ठंडा पानी बनता है जुकाम का कारण? डॉक्टर से समझें इसका लॉजिक
फ्रूट कस्टर्ड न सिर्फ खाने में मजेदार होता है, बल्कि ये आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है। इसमें दूध की ताकत, फलों का फाइबर और कस्टर्ड पाउडर का स्वाद – सब कुछ एक साथ मिल जाता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री:
- दूध – 1 लीटर
- कस्टर्ड पाउडर – 2 टेबलस्पून
- सेब – 1
- कीवी – 1
- अंगूर – आधा कप
- अनार – 1
- काजू – 10-12
- चीनी – स्वाद अनुसार
आसान रेसिपी:
- सबसे पहले सभी फलों को अच्छे से धोकर काट लें। सेब और कीवी को छोटे टुकड़ों में काटें, अंगूर आधे कर लें और अनार के दाने निकालकर अलग रखें।
- अब एक भगोने में 1 लीटर दूध गर्म करें और उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं।
- दूध जब हल्का गरम हो जाए तो उसमें से आधा ग्लास दूध अलग निकाल लें।
- इस अलग किए हुए दूध में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें, ध्यान रहे कोई गुठली न रहे।
- अब इस कस्टर्ड मिक्स को वापस उबलते दूध में डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें ताकि दूध गाढ़ा हो जाए।
- जब दूध अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे किसी बर्तन में निकाल लें।
- अब इस दूध वाले बर्तन को बर्फ या ठंडे पानी से भरी किसी बड़ी परात में रखें ताकि दूध जल्दी ठंडा हो जाए और मलाई न जमे।
- दूध ठंडा होने के बाद उसमें सारे कटे हुए फल और काजू डालें।
- अब इस मिक्स को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- 1 घंटे बाद ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड सर्व करें और मीठे का लुत्फ उठाएं।