गर्मी में पालतू कुत्ते की देखभाल कैसे करें? जानिए 5 आसान और असरदार टिप्स
गर्मी की तेज लहर यानी हीटवेव सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बल्कि पालतू जानवरों के लिए भी खतरनाक हो सकती है। खासतौर पर जब आपके पास छोटा पिल्ला या बुजुर्ग कुत्ता हो, तो उनकी देखभाल और भी जरूरी हो जाती है। गर्मी में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और स्किन प्रॉब्लम्स जैसी समस्याएं कुत्तों को जल्दी हो सकती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका पालतू गर्मियों में भी खुश और हेल्दी रहे, तो नीचे दिए गए 5 आसान और असरदार टिप्स को जरूर अपनाएं।
1. पानी की कमी न होने दें
ध्यान रखें – गर्मियों में कुत्तों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है।
2. ग्रूमिंग सही तरीके से करें
3. कुत्तों के लिए सनस्क्रीन लगाएं
4. ठंडक देने वाला खाना दें
5. बाहर सिर्फ ठंडे वक्त में घुमाएं
गर्मी में पालतू कुत्ते की देखभाल करना थोड़ा मेहनत वाला काम हो सकता है, लेकिन अगर आप ऊपर दिए गए आसान टिप्स अपनाएंगे तो आपका डॉगी गर्मी में भी खुश और हेल्दी रहेगा।
You may also like
- Tech Tips: व्हाट्सऐप से ही क्यूआर कोड स्कैन करके कर सकते हैं पेमेंट, शानदार है ये फीचर
- पारंपरिक परिधान सखियों, एक सामाजिक जागरूकता समूह ने गोमतीनगर के केलिडोस्कोप कैफे में “सावन और तीज उत्सव समारोह” कार्यक्रम मनाया।
- लिंडसे क्लैंसी ने अपने तीन बच्चों की कर दी थी हत्या, जानिए किस हद तक जा सकता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन
- Monsoon Tips- क्या मच्छरों ने कर दिया है हाल-बेहाल, तो अपनाएं ये तरीके
- Health Tips- क्या आप एसिडिटी और पेट गैस से परेशान हैं, तो रोज करें ये योगासन
अगर आप चाहते हैं कि आपका पालतू गर्मियों में भी खुश और हेल्दी रहे, तो नीचे दिए गए 5 आसान और असरदार टिप्स को जरूर अपनाएं।
1. पानी की कमी न होने दें
- सबसे जरूरी बात – अपने कुत्ते को हाइड्रेटेड रखें। उसके पीने के पानी का कटोरा हमेशा भरा रखें और कोशिश करें कि वह किसी ठंडी और छायादार जगह पर आराम करे।
- अगर आपका कुत्ता बार-बार हांफ रहा है, बार-बार पानी पी रहा है या सुस्त लग रहा है, तो ये डिहाइड्रेशन के संकेत हो सकते हैं।
2. ग्रूमिंग सही तरीके से करें
- गर्मी में कई लोग अपने कुत्तों के सारे बाल कटवा देते हैं, लेकिन ये ठीक नहीं है। कुत्तों का फर उन्हें गर्मी और सूरज की तेज किरणों से बचाता है।
- हां, समय-समय पर हल्की ट्रिमिंग जरूर करें ताकि ज्यादा गर्मी न लगे।
- कुत्तों को हर रोज न नहलाएं, दिन में 1 बार या दो दिन में 1 बार नहलाना काफी होता है।
- अगर आपके कुत्ते की स्किन पर बाल कम हैं, तो सूरज की किरणें उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में चिकित्सक की सलाह लेकर पेट-फ्रेंडली सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें।
- यह उनके स्किन को सनबर्न और रैशेज से बचाता है।
- अगर आपके कुत्ते के शरीर पर ज्यादा बाल हैं, तो सनस्क्रीन जरूरी नहीं है।
- गर्मी में कुत्ते का पाचन सिस्टम धीमा हो जाता है। ऐसे में तरबूज, दही और प्रोबायोटिक फूड उसकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
- आप चाहें तो चिकित्सक की सलाह से बनी हुई डॉग ट्रीट्स भी दे सकते हैं जो गर्मी में उनकी सेहत को सपोर्ट करें।
- खाने को फ्रिज से निकालकर तुरंत न दें, पहले थोड़ी देर बाहर रखें।
5. बाहर सिर्फ ठंडे वक्त में घुमाएं
- गर्मी में दिन के समय कुत्ते को बाहर टहलाने ले जाना सही नहीं है। कोशिश करें कि सुबह जल्दी या फिर शाम को जब मौसम ठंडा हो, तब ही सैर कराएं।
- अगर बहुत गर्मी हो तो घर के अंदर ही खेल खिलाएं, ताकि कुत्ता एक्टिव बना रहे लेकिन बाहर की गर्मी से बचा रहे।
गर्मी में पालतू कुत्ते की देखभाल करना थोड़ा मेहनत वाला काम हो सकता है, लेकिन अगर आप ऊपर दिए गए आसान टिप्स अपनाएंगे तो आपका डॉगी गर्मी में भी खुश और हेल्दी रहेगा।





