गर्मियों में जरूर ट्राय करें ये 5 हल्के और टेस्टी चावल के पकवान, रेसिपी है बेहद आसान

Newspoint
गर्मियों के मौसम में जब पसीना ज़्यादा आता है और शरीर सुस्त लगता है, तब खाने में कुछ हल्का और जल्दी पचने वाला चाहिए होता है। ऐसे में चावल से बने कुछ खास पकवान आपके पेट को राहत भी देंगे और स्वाद भी। चावल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन B और प्रोटीन जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।
Hero Image


यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे चावल के पकवान, जो गर्मियों में खाने के लिए परफेक्ट हैं – हल्के, स्वादिष्ट और पचाने में आसान।

1. दही पुलाव


दही पुलाव साउथ इंडिया की एक हल्की और ठंडी तासीर वाली डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें। फिर उसमें उबले हुए चावल मिलाएं। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, करी पत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से तली हुई मूंगफली डालें। ठंडा-ठंडा सर्व करें।

You may also like



2. इमली का पुलाव


इमली का खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में मुंह का ज़ायका बदल देता है। इस पुलाव को बनाने के लिए भिगोए हुए चावल उबाल लें। अब कढ़ाई में राई, जीरा, उड़द दाल, चना दाल और मूंगफली तड़काएं। फिर प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का भूनें। अब मसाले डालें और इमली का गूदा मिलाएं। अंत में चावल डालें और अच्छे से मिलाकर परोसें।

3. नारियल का पुलाव


नारियल से बनी चीजें शरीर को ठंडक देती हैं। इस पुलाव के लिए चावल उबाल लें। कढ़ाई में जीरा, राई, करी पत्ता और प्याज भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और मसाले डालें। अब उबले हुए चावल और कद्दूकस किया नारियल मिलाएं। यह रेसिपी हल्की और खुशबूदार होती है।


4. पुदीने का पुलाव


पुदीना गर्मियों में ताजगी देता है। इस पुलाव को बनाने के लिए चावल उबाल लें। अब एक पैन में जीरा, राई, लौंग और इलायची तड़काएं। फिर प्याज और मसाले डालें। कद्दूकस किया पुदीना और चावल मिलाएं। स्वादिष्ट और कूलिंग पुलाव तैयार है।

5. खट्टा-मीठा पुलाव


अगर आप कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो खट्टा-मीठा पुलाव ज़रूर बनाएं। इसमें अनारदाना खास ट्विस्ट देता है। चावल उबाल लें। फिर जीरा, राई, करी पत्ता और मसालों के साथ प्याज भूनें। अंत में चावल और अनारदाना मिलाएं। खट्टा-मीठा स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।


गर्मियों में हल्का, टेस्टी और आसानी से पचने वाला खाना ज़रूरी होता है। ऐसे में ये 5 चावल के पकवान न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि पेट के लिए भी फायदेमंद हैं। आप इन्हें जरूर ट्राय करें।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint