घर पर बिना झंझट के बनाएं नरम और स्पंजी ढोकला – जानिए एकदम आसान रेसिपी

Newspoint
अगर आप सुबह के नाश्ते या हल्के खाने में कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो गुजराती ढोकला एकदम बेस्ट ऑप्शन है। ये खाने में तो जबरदस्त लगता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। खास बात ये है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है – वो भी बिना झंझट के।
Hero Image

You may also like



आज हम आपको बताएंगे एक आसान और फटाफट ढोकला रेसिपी, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।

ढोकला बनाने के लिए सामग्री:


  • 1 कप सूजी
  • 1 कप दही
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
  • 1 टीस्पून हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • राई के दाने
  • करी पत्ता
  • नींबू का रस
  • हरा धनिया
  • 1-2 टेबलस्पून तेल

ढोकले का घोल ऐसे बनाएं:


  1. एक बड़े बर्तन में सूजी, दही, नमक, हल्दी, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
  2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छी तरह फेंटें।
  3. अब इसे 25-30 मिनट तक ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
  4. इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और दोबारा अच्छे से फेंटें।


अब ढोकले को पकाएं:


  1. किसी थाली या टिन को तेल लगाकर चिकना कर लें।
  2. तैयार घोल को उसमें डालें और हल्का टैप करें ताकि हवा निकल जाए।
  3. अब इसे किसी स्टीमर या प्रेशर कुकर में बिना सीटी लगाए भाप में 15-20 मिनट तक पकाएं।
  4. पकने के बाद चाकू डालकर चेक करें – अगर चाकू साफ निकल आए तो ढोकला तैयार है।

तड़का लगाकर बढ़ाएं स्वाद:


  1. एक छोटे पैन में 1-2 टेबलस्पून तेल गर्म करें।
  2. उसमें राई डालें और जब वो चटकने लगे तो करी पत्ता और थोड़ा पानी डालें।
  3. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और यह तड़का तैयार ढोकले पर डालें।
  4. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें।

अब आपका घर का बना स्पंजी ढोकला तैयार है। इसे नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें और सभी को खिलाकर वाहवाही लूटें।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint