स्कूल से लौटे बच्चें की थकावट को चुटकियों में करें दूर, बस अपनाएं ये 7 आसान ट्रिक्स

Newspoint
आजकल स्कूल का टाइम काफी लंबा हो गया है, ऊपर से ट्रैवल, होमवर्क और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज बच्चों को थका देती हैं। जब बच्चा स्कूल से लौटता है, तो उसे सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है प्यार, आराम और थोड़ा ‘मी टाइम’ की। ऐसे में पेरेंट्स को थोड़ा ध्यान देना होता है कि बच्चा घर आते ही रिलैक्स महसूस करे।
Hero Image


यहां कुछ आसान और प्यारे टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपके बच्चे का मूड तुरंत फ्रेश कर देंगे।

1. गर्मजोशी से करें वेलकम


बच्चा जैसे ही दरवाजे पर आए, एक प्यारी सी मुस्कान के साथ उसका स्वागत करें।
उसे प्यार से पूछें – ‘कैसा रहा स्कूल?’ लेकिन जबरदस्ती बात करने को मजबूर न करें।
थोड़ा टाइम दें ताकि वो खुद अपने मन की बात बताए।

2. हल्का और पसंदीदा स्नैक दें


स्कूल के बाद बच्चा थका होता है, भूख भी लगी होती है। ऐसे में कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक खाने को दें जैसे –
केला, ड्राय फ्रूट्स, नारियल पानी, पनीर सैंडविच या फ्रूट सलाद।
बहुत मीठी चीजें देने से बचें, वरना थोड़ी देर बाद चिड़चिड़ापन आ सकता है।

3. बैकग्राउंड में शांत म्यूजिक चलाएं

धीमा और सुकून देने वाला म्यूजिक बच्चों को काफी रिलैक्स कर सकता है।
अगर कोई फेवरेट कार्टून सॉन्ग है तो वो भी लगा सकते हैं।

4. दें थोड़ा ‘नो डिमांड’ टाइम

You may also like



बच्चे के आते ही पढ़ाई या होमवर्क की बात न करें।
उसे 30 से 45 मिनट का फ्री टाइम दें जिसमें वो सोए, टीवी देखे या बस आराम करे।

5. हल्की मूवमेंट कराएं (अगर बच्चा चाहे तो)

अगर बच्चा एक्टिव है तो उसे थोड़ी देर टहलने, स्ट्रेचिंग या बैलेंसिंग गेम खेलने को कहें।
अगर वो चुपचाप बैठना चाहता है तो उसे फोर्स न करें।

6. क्रिएटिव टाइम दें

कुछ बच्चे रंग भरना, ड्राइंग करना या खिलौनों से खेलना पसंद करते हैं।
इससे उनका दिमाग फ्रेश होता है और स्ट्रेस कम होता है।


7. बस थोड़ा प्यार और साथ

कई बार बच्चे को सिर्फ ये चाहिए होता है कि वो आपकी गोद में लेट जाए या आपकी बातें सुने।
स्कूल के बाद वो सबसे ज़्यादा आपकी अटेंशन चाहता है। तो उसे महसूस कराइए कि आप उसके लिए हैं।


बच्चे दिनभर स्कूल में काफी थक जाते हैं। ऐसे में घर आकर अगर उन्हें प्यार, आराम और थोड़़ा वक्त मिल जाए तो उनका मूड तुरंत अच्छा हो सकता है। इन आसान टिप्स से आप अपने बच्चे को ना सिर्फ फ्रेश महसूस करा सकते हैं, बल्कि उसके दिन को और भी बेहतर बना सकते हैं।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint