Newspoint Logo

Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मखाने की खीर, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

Newspoint
नवरात्रि का त्योहार आ गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस खास दिन पर माता को भोग लगाने के लिए प्रसाद के रूप में मखाने की खीर बनाई जा सकती है। मखाने की खीर बनाना बहुत आसान है। ये खीर टेस्ट के साथ हेल्दी भी होती है। जो लोग व्रत रखते हैं उनके लिए ये खीर एक अच्छा ऑप्शन है। आइए इस मखाने की खीर को बनाने का तरीका जानते हैं।
Hero Image


खीर बनाने का सामान

मखाने की खीर बनाने के लिए कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है। इसके लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध लेना होगा। इसके साथ दो कप मखाने चाहिए होंगे। मीठे के लिए तीन चम्मच चीनी ले सकते हैं या फिर अपने टेस्ट के हिसाब से चीनी डाल सकते हैं। इसके अलावा आठ से दस बादाम और आठ से दस काजू चाहिए होंगे। साथ ही पंद्रह से सोलह किशमिश की भी जरूरत पड़ेगी। खुशबू के लिए आधा छोटी चम्मच हरी इलायची का पाउडर और मखाने भूनने के लिए एक छोटे चम्मच घी की जरूरत होगी।

मखाने भूनने का तरीका

खीर बनाने की शुरुआत मखानों को भूनने से होती है। सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई रखें। इस कढ़ाई में घी डालकर उसे गर्म करे। घी गर्म होने के बाद इसमें सभी मखानों को डाल दें। मखानों को हल्का सा भून लेना है ताकि वे कुरकुरे हो जाएं। मखाने भूनने के बाद काजू और बादाम को छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें।


और पढ़े: Navratri Special Recipe: इस आसान ट्रिक से बिना चिपके और टूटे बनेगा परफेक्ट गोल साबूदाना चीला

मखाने पीसने की तैयारी

मखाने भूनने के बाद उन्हें थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। इसी बीच किशमिश को पानी में भिगोकर रख लेना है। जब मखाने पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सर में डालना है। मिक्सर में मखानों को बिल्कुल बारीक नहीं करना है। उन्हें थोड़ा सा ही पीसना है। इससे खीर का टेस्ट बहुत अच्छा आता है।

You may also like



दूध को गाढ़ा करना

अब दूध को गर्म करना है। इसके लिए एक मोटे तले वाली कढ़ाई लें। मोटे तले वाली कढ़ाई में दूध नीचे लगता नहीं है। कढ़ाई में दूध डालकर उसे गर्म करना है और एक बार उबाल आने का इंतजार करना है। जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर देना है। धीमी आंच पर दूध को तब तक पकाना है जब तक दूध अच्छी तरह से गाढ़ा न हो जाए।

मखाने को दूध में मिलाना

जब दूध उबल कर गाढ़ा हो जाए तो उसमें पीसे हुए मखानों को डाल देना है। मखानों को दूध में डालने के बाद अच्छी तरह से पकाना है। मखानों को दूध के साथ पकने का पूरा समय देना चाहिए। इससे मखाने दूध को अच्छी तरह सोख लेते हैं और खीर बहुत टेस्टी बनती है।

और पढे़: Navratri Vrat Tips: व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए खाने-पीने की बड़ी गलतियां और उनसे बचने के तरीके

सूखे मेवे और चीनी मिलाना

जब मखाने दूध में अच्छी तरह से पक जाएं तो उसमें कटे हुए काजू और बादाम डाल देने हैं। इसके बाद खीर में अपने टेस्ट के हिसाब से चीनी मिलानी है। चीनी के साथ ही हरी इलायची का पाउडर भी डाल देना है। इलायची पाउडर से खीर में बहुत अच्छी महक आती है। इन सब चीजों को खीर में अच्छे से मिला लेना है।


खीर तैयार करना

अब आंच को बिल्कुल धीमा ही रखना है। धीमी आंच पर खीर को और गाढ़ा होने का समय देना है। जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर देनी है। सबसे आखिर में भीगी हुई किशमिश को खीर में डालना है। किशमिश को आखिर में डालने से दूध फटने का डर नहीं रहता है। अब मां शैलपुत्री को भोग लगाने के लिए खीर पूरी तरह से तैयार है।

सेहत के लिए फायदेमंद

मखाने की खीर टेस्ट में तो अच्छी होती ही है साथ ही इसमें कई सारे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। मखाने की खीर में प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी मौजूद होता है। मखाने की खीर में पोटैशियम और आयरन जैसे एलिमेंट्स भी होते हैं। साथ ही कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी इसमें होता है। ये सारे एलिमेंट्स हेल्थ पर अच्छा असर डालते हैं।



More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint